फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ward numbers will remain the same but 20 colonies will be shifted from here to there.

Karnal News: वार्ड नंबर पुराने ही रहेंगे पर 20 कॉलोनियां इधर से उधर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:01 PM IST
विज्ञापन
Ward numbers will remain the same but 20 colonies will be shifted from here to there.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नई वार्डबंदी के ड्रॉफ्ट पर लगी आपत्तियों के बाद प्रशासन ने इसमें सुधार किया है। अब किसी भी वार्ड का वर्तमान का नंबर बदला नहीं जाएगा। जो नंबर पहले चल रहा था, वही जारी रहेगा। इसके अलावा 20 कॉलोनियों को जरूर इधर-उधर किया गया है। ऐसे में केवल इनके वार्ड नंबर ही बदले गए हैं।
प्रशासन के इस निर्णय से 12 वार्डों के नंबर बदलने से बच गए हैं। ऐसे में यहां की करीब तीन लाख आबादी को अब अपने दस्तावेज यानी परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, प्रॉपर्टी आईडी और वोटर कार्ड में रिहायशी पता नहीं बदलवाना पड़ेगा। हालांकि जिन 20 कॉलोनियों और गांवों के वार्ड बदले हैं, उन्हें इस प्रक्रिया से जरूर गुजरना पड़ सकता है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से सुधार के बाद नई वार्डबंदी का ड्रॉफ्ट सरकार के पास भेज दिया गया है। विदित हो कि नई वार्डबंदी के ड्रॉफ्ट पर शहर के लोगों एवं निवर्तमान पार्षदों की ओर से 28 दावे एवं आपत्तियां लगाए गए थे। इस मामले को अमर उजाला ने भी प्रमुखता से उठाया। जिस पर संज्ञान लेते हुए एडीसी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने अब सुधार किया है। सबसे बड़ा बदलाव वार्डों के नंबर न बदलने से जुड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी यश जालुका का कहना है कि वार्डबंदी के ड्रॉफ्ट पर आई आपत्तियों के आधार पर सुधार किया है। वार्ड के नंबर भी नहीं बदले गए हैं न ही वार्ड की सीमा में बदलाव किया है। उपायुक्त के माध्यम से नई वार्डबंदी का ड्रॉफ्ट सरकार के पास भेज दिया गया है।
ं

25सीटीके06..महाकुंभ के लिए सामना को खाना करते संत व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

25सीटीके06..महाकुंभ के लिए सामना को खाना करते संत व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : jammu

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed