फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   wanted to stop marriage

युवक शादी रुकवाने के लिए लगाता रहा गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
wanted to stop marriage
शहर के एक होटल में हो रहे शादी समारोह को रुकवाने के लिए युवक पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाता रहा। साथ ही दुल्हन को पत्नी बताता रहा, लेकिन वह कोई सुबूत नहीं दे पाया। ऐसे में पुलिस की सुरक्षा में फेरे लिये गये।
विज्ञापन

मंजूरा निवासी मनदीप का कहना है कि चार पांच साल पहले उसकी शादी मनक माजरा निवासी कोमल के साथ हुई थी। उसका कहना है कि पत्नी उससे तलाक लेना चाहती है, जिसका वाद कोर्ट में लंबित है। उसका कहना है कि जब तक कोर्ट से तलाक मंजूर नहीं हो जाता तब तक शादी नहीं हो सकती है। पुलिस को दी गयी शिकायत में उसने बताया कि वह तलाक नहीं देना चाहता और घर बसाना चाहता है। उसने पुलिस अधिकारियों से शादी रुकवाने की गुहार लगायी। इसके लिए उसने निसिंग थाना प्रभारी और सिविल लाइन थाना प्रभारी से बात की, लेकिन उसकी कोई भी सुनवाई नहीं हुई। उसने बताया कि इससे पहले वह सोमवार को एसपी से भी मिला था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। शिकायत पर मंगलवार की देर रात सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय कुमार टीम के साथ होटल पहुंचे, लेकिन पुलिस के अनुसार युवक शादी का कोई सुबूत नहीं दे सका। इस संबंध में इंस्पेक्टर विजय का कहना है कि बिना सुबूत के शादी नहीं रोकी जा सकती है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed