{"_id":"64a1e8b786c5c69e610d7454","slug":"wanted-to-become-a-doctor-dreams-were-shattered-by-the-act-of-a-madman-on-the-daughter-of-a-labourer-karnal-news-c-18-knl1031-163332-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन साल बाद राहगीरी का आगाज, दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन साल बाद राहगीरी का आगाज, दिखा उत्साह
विज्ञापन
- पांच मंचों पर कलाकारों ने मचाया धमाल, 35 खेल गतिविधियों में युवाओं और बच्चों ने दिखाया कमाल
- मुख्यमंत्री बोले, करनाल की राहगीरी पिछली बार भी प्रदेश में रही थी प्रथम, इस बार भी दिखेगा उत्साह
- कमेटी चौक, पुरानी सब्जी मंडी, बस स्टैंड रोड और कुंजपुरा रोड पर उमड़ी भीड़
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। तीन साल बाद कर्ण नगरी में रविवार को एक बार फिर राहगीरी कार्यक्रम का आगाज हुआ। कोरोना के कारण 2020 में बंद हुए आयोजन के दोबारा शुरू होने पर शहर भर के लोग उत्साह व जोश के साथ उमड़े। कुल पांच अलग-अलग मंचों पर कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर धमाल मचाया। वहीं, 35 खेल गतिविधियों में युवाओं और बच्चों ने भी उत्साह से हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कमेटी चौक, पुरानी सब्जी मंडी चौक, बस स्टैंड रोड, नेहरू पैलेस और कुंजपुरा रोड पर राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां शहर भर के लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले कलाकारों, खिलाड़ियों, बच्चों और युवाओं के बीच में पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया। बीन-बाजे व ढोल नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का राहगीरी कार्यक्रम में स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल में राहगीरी कार्यक्रम पहले भी प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा और कोविड महामारी से बचाव के बाद पुन: अति सुंदर ढंग से आगाज हुआ है, जोकि प्रशंसनीय है। कार्यक्रम की सफलता के पीछे आयोजकों के साथ-साथ दर्शकों की भी अहम भूमिका है। इस अवसर पर द ग्रेट खली, कॉमनवेल्थ में शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता अनीश बनवाला, बॉक्सिंग खिलाड़ी सुमित सांगवान, राहगीरी के स्पेशल अधिकारी पंकज नैन व प्रशासनिक अधिकारी और राहगीरी टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
सप्ताह या महीने में दो बार हो राहगीरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहगीरी हर सप्ताह या माह में दो बार जरूर होनी चाहिए। आयोजक कोशिश करें कि अलग-अलग स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाए। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकें।
ये हुई गतिविधियां
राहगीरी में हजारों की संख्या में युवा और आमजन पहुंचे, जहां रंगारंग सांस्कृतिक प्रसतुतियां हुई। वहीं विभिन्न गतिविधियां जैसे योग, पुलिस बैंड, मटका दौड़, स्केटिंग, क्रिकेट, रंगोली, हॉकी, बैडमिंटन, म्यूजिकल चेयर गेम, बॉक्सिंग, कबड्डी, गतका, साइकलिंग, वालीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, जिमनास्टिक, एरोबिक्स, आर्ट एंड क्राफ्ट व अन्य खेल गतिविधियां भी आयोजित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंख्ला में जहां स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, वहीं प्रसिद्ध कलाकारों की गायकी भी सुनने को मिली।
नीरज को दी बधाई, पहलवान के किस्से ने हंसाया
राहगीरी के मंच से युवाओं में जोश भरते हुए सीएम ने हाल ही में पदक जीतने पर खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को बधाई दी। साथ ही उन्होंने बुद्धि से दंगल जीतने वाले सुकडू और केसरी पहलवान का किस्सा सुनाया। इस किस्से पर शहर की जनता खूब हंसी और सीएम ने बुद्धि से खेल जीतने की सीख भी दी। उन्होंने कहा कि हर बार शारीरिक शक्ति ही काम नहीं आती, दिमाग भी जरूर लगाना चाहिए।
राहगीरी एक नजर में
- सीएम ने योग मंच से लेकर गतका मंच तक दौड़ लगाई तो सभी उनके साथ दौड़ पड़े।
- कमेटी चौक पर बने मंच पर द ग्रेट खली के आने पर फोटो खिंचवाने के लिए भीड़ मंच पर उमड़ी।
- पुरानी सब्जी मंडी से कमेटी चौक की तरफ जाने वाली रोड पर विभिन्न स्कूलों ने पेंटिंग बनाकर देश की एकता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और फीट इंडिया का संदेश दिया। लेकिन इनकी तरफ विशेष रूप से सीएम के न आने से बच्चे निराश दिखाई दिए।
- राहगीरी में युवाओं और बच्चों ने एडवेंचर का नजारा लिया। रस्से से ऊपर से नीचे आने और नीचे से ऊपर जाने की गतिविधि हुई।
- आयुष विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से योजनाओं के स्टॉल भी लगाए गए।
- ग्रामीण महिलाओं और आंगनबाड़ी वर्करों ने मटका रेस में उत्साह दिखाया।
- राहगीरी कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने पौधरोपण भी किया।