फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wanted to become a doctor, dreams were shattered by the act of a madman on the daughter of a labourer.

Karnal News: डाक्टर बनना चाहती थी मजदूर की बेटी पर सिरफिरे की करतूत से सपने चूर-चूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Wanted to become a doctor, dreams were shattered by the act of a madman on the daughter of a labourer.
डाक्टर बनना चाहती थी मजदूर की बेटी पर सिरफिरे की करतूत से सपने चूर-चूर
विज्ञापन

फोन सुनने के बाद उठाया आत्मघाती कदम, दादा बोली- कमरे में गई और फिर नहीं निकली
आसपास के लोगों ने खिड़की से किशोरी को पंखे से लगे फंदे पर लटका देखा
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मजदूर मां-बाप की होनहार बेटी डाक्टर बनना चाहती थी। हाईस्कूल में 75 प्रतिशत नंबर लेकर उसने अपने इरादे भी जाहिर कर दिए थे, लेकिन एक सिरफिरे की करतूत ने न सिर्फ उसके सपनों को ग्रहण लगा दिया, बल्कि उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। घटना के बाद छात्रा की बूढ़ी दादी ने बताया कि मोबाइल पर एक कॉल आने के बाद वह कमरे के अंदर गई और फिर बाहर नहीं आई। करीब आधे घंटे बाद आसपास के लोगों ने खिड़की से फंदे पर लटकता देख परिजनों को इसकी जानकारी दी।
छात्रा की दादी ने परिवार के लोगों और पुलिस को बताया कि उनकी पोती के पास दोपहर 12:30 बजे के करीब एक फोन आया, जिसे सुनने के बाद वह कमरे में चली गई और फिर बाहर नहीं आई। परिजनों के अनुसार सिरफिरा पड़ोसी कई महीने से छात्रा को परेशान कर रहा था। पिता ने बताया कि जब बेटी ने उसे अपनी आपबीती बताई तो वह आराेपी के घर पहुंचे थे और उसके पिता से शिकायत की थी, जिस पर उन्होंने विश्वास दिलाया था कि भविष्य में उनका बेटा दोबारा गलती नहीं करेगा। इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। यही कारण है कि छात्रा को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन





पिता लेकर आए थे नई किताबें, आज से जाना था स्कूल पर हमेशा के लिए चली गई
पिता ने बताया कि उसकी बेटी ने इस साल सरकारी स्कूल से दसवीं कक्षा अच्छे नंबरों से पास की थी। इसके बाद ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश लिया था। वह डाक्टर बनना चाहती थी, इसलिए पिता भी उसकी पढ़ाई में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता था। उसने बताया कि बेटी के लिए वह नई किताबें खरीदकर लाया था। सोमवार से उसे स्कूल जाना था, मगर इससे पहले ही वह हमेशा के लिए चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन























जिले के एक गांव में दो बच्चों के मनचले बाप की छेड़छाड़ से तंग आकर गांव की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में पंखे के जरिए फंदा लगाकर जान दे दी। नाबालिग के पिता ने विरोध जताते हुए आरोपी के पिता से शिकायत थी, इसके बावजूद आरोपी बाज नहीं आया और छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। यह सिलसिला महीने से चल रहा था, जिससे तंग आकर किशोरी ने शनिवार की दोपहर अपना जीवन समाप्त कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी दो बच्चों के बाप पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed