फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Voters of 14 wards will vote in the municipal elections.

Karnal News: नगर पालिका चुनाव में 14 वार्डों के मतदाता करेंगे मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Voters of 14 wards will vote in the municipal elections.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी। नगर पालिका नीलोखेड़ी के चुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इससे पहले प्रकाशित मतदाता सूची को लेकर 882 दावे व आपत्तियां दर्ज की गई थीं।
जिन्हें पुनरीक्षण अधिकारी ने व्यक्तिगत सुनवाई के बाद हल कर दिया था। अब नगर पालिका चुनावों के चलते नीलोखेड़ी के कुल 14 वार्डों में 15176 मतदाता अपने-अपने वोट का चुनाव में प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 7671 पुरुष और 7504 महिला मतदाता शामिल हैं जबकि एक ट्रांसजेंडर मतदाता भी है। नीलोखेड़ी नपा के चुनाव जून 2023 से लंबित हैं। इस बार मतदाता अपने नपाध्यक्ष का चुनाव सीधे अपने मत का प्रयोग करते हुए करेंगे जबकि इससे पहले चुने गए पार्षद ही बहुमत के आधार पर नपाध्यक्ष चुनते थे। हालांकि अभी नपा चुनावों की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन

इसके बावजूद नपाध्यक्ष के दावेदारों ने अपने-अपने चुनाव प्रचार को शुरू कर दिया है। शहर में बैनर लगाने की भी होड़ शुरू हो चुकी है।
नपा सचिव ने बताया कि नपा चुनावों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए ईवीएम और चुनाव सामग्री भी आ चुकी है। मतदाता सूची को नपा कार्यालय के सूचना-पट्ट पर भी चस्पा किया जा चुका है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतों की संख्या 1500 तक के लिए एक बूथ बनाया जाना है लेकिन वार्ड सात में 1598 वोट होने के चलते इसके लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो बूथ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा 1598 वोट वार्ड नंंबर सात में और सबसे कम 617 वोट वार्ड नंंबर नौ में हैं। वहीं वार्ड दो में 609 पुरुष मतदाता हैं और 609 ही महिला मतदाता हैं। इनकी संख्या बराबर होने से यहां रोचक मुकाबला होने के आसार हैं। वार्ड नंबर 6, 8, 9, 11, 12 और वार्ड 13 में पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है।
ये हैं वार्ड वाइज मतदाताओं की संख्या : वार्ड एक में 708 पुरुष व 681 महिला मतदाता हैं। वार्ड दो में 609 पुरुष व 609 महिला मतदाता हैं। वार्ड तीन में 541 पुरुष और 508 महिला मतदाता हैं। वार्ड चार में 513 पुरुष व 509 महिला मतदाता हैं। वार्ड पांच में 441 पुरुष और 384 महिला मतदाता हैं।

वार्ड छह में 636 पुरुष व 682 महिला मतदाता हैं। वार्ड सात में 833 पुरुष व 765 महिला मतदाता हैं। वार्ड आठ में 304 पुरुष व 312 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर मतदाता है। वार्ड नौ में 570 पुरुष और 583 महिला मतदाता हैं। वार्ड 10 में 503 पुरुष व 447 महिला मतदाता हैं। वार्ड 11 में 559 पुरुष व 576 महिला मतदाता हैं।
वार्ड 12 में 389 पुरुष व 407 महिला मतदाता हैं। वार्ड 13 में 466 पुरुष और 483 महिला मतदाता हैं। नए बने वार्ड 14 में 599 पुरुष व 558 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed