फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Volleyball and basketball rings of Karan Stadium are in bad shape

Karnal News: कर्ण स्टेडियम के वॉलीबॉल और बास्केटबॉल रिंग बदहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Volleyball and basketball rings of Karan Stadium are in bad shape
- पांच वर्ष पहले ढाई करोड़ से किए गए थे तैयार, मरम्मत न होने से उखड़ने लगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम में तीन वॉलीबॉल और दो बास्केटबॉल कोर्ट बदहाल हैं। पांच वर्ष पहले 2.44 करोड़ रुपये की लागत इन कोर्ट को सिंथेटिक का बनाया गया था। उसके बाद से एक बार भी इनकी मरम्मत नहीं हुई है। इस कारण ये उखड़ने लगे हैं। अब जगह-जगह से उखड़ा वॉलीबॉल रिंग खिलाड़ियों के लिए परेशानी बन गया है।
यदि समय पर इन्हें ठीक नहीं किया गया तो करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बने ये ट्रैक बेकार हो जाएंगे। वॉलीबॉल कोर्ट के ट्रैक ज्यादा जर्जर हैं। वॉलीबॉल नेट के पोल के पास मैट बिल्कुल उखड़ा है। पत्थर रखकर पोल व नेट का संतुलन बनाया गया है। वॉलीबॉल कोर्ट के सभी पोल जर्जर हालात में हैं और नेट फटा है। कोर्ट के बीच व बास्केटबॉल रिंग में कई जगह से सिंथेटिक ट्रैक उखड़ा है। बारिश का पानी कोर्ट में रुकने से उखड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

वहीं कर्ण स्टेडियम में छह वर्ष पहले करीब सात करोड़ रुपये की लागत से बने सिंथेटिक ट्रैक पर पानी की निकासी उचित न होने के कारण यह ट्रैक उखड़ने लगा है। सफाई न होने के कारण पानी की निकासी के सभी छिद्र बंद हैं। वहीं यहां पर पानी की निकासी के लिए बनाए गए रैन वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट भी गंदगी से अटे हैं। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। एथलेटिक्स ट्रैक के साथ लगते शौचालयों के सामने गंदगी है। वॉलीबॉल कोर्ट के अंदर दर्शकों के लिए लगाए गए सीमेंट के बैंच टूटे हैं। कोर्ट के चारों ओर बना लोहे का जाल टूटने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की नहीं व्यवस्था
कर्ण स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए न तो पीने के पानी की उचित व्यवस्था है न शौचालय की सही हालत है। खिलाड़ी अभ्यास के दौरान अपने घर से ही पानी की बोतल लेकर आते हैं। एथलीट के सिंथेटिक ट्रैक, मुक्केबाजी व कुश्ती हॉल के पास बने शौचालयों पर हर समय ताला लटका रहता है। शौचालय गंदगी से अटे हैं जिसमें निरंतर सफाई की व्यवस्था नहीं है।


वर्जन
शौचालयों के नवीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा गया है, जल्द काम शुरू हो जाएगा। कर्ण स्टेडियम में स्मार्ट सिटी से किए जा रहे कार्य तीन माह से बंद पड़े हैं। इन कार्यों के चलते स्टेडियम का सीवरेज ब्लॉक हुआ तथा शौचालयों की हालत खराब है। अब शौचालयों का नवीनीकरण करवाया जाएगा।
- राकेश पांडेय, उपनिदेशक एवं जिला खेल अधिकारी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed