फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   vita increases cheese prices

वीटा ने बढ़ाए पनीर के दाम, प्रति किलो 25 तो 200 ग्राम पैकेट पांच रुपये महंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
vita increases cheese prices
महंगाई के इस दौर में आम आदमी की जेब पर एक और मार पड़ी है। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब वीटा ने भी पनीर के दाम बढ़ा दिए हैं। अब एक किलोग्राम पनीर पर 25 रुपये और सबसे छोटे प्रति 200 ग्राम के पनीर पैकेट पर 5 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। दरअसल, गर्मी में दूध की मांग काफी बढ़ जाती है, इस कारण प्लांट में में दूध कम मात्रा में पहुंचता है। इसलिए वीटा ने 14 फरवरी को अचानक पनीर के रेट बढ़ाकर लागू भी कर दिए। बता दें कि वीटा ने लगभग दो महीने पहले ही दूध के दाम दो रुपये प्रति किलोग्राम और दही का रेट 5 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ाया था। इसी कड़ी में अब पनीर के रेट में इजाफा किया गया है। जिसका असर आमजन की जेब पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन

700 सोसायटियों से पहुंचता है दूध
अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला जिले की 700 के लगभग सोसायटियों से दूध एकत्रित कर वीटा प्लांट में पहुंचता है। गर्मी व बढ़ते तापमान के कारण उक्त सोसायटियों से 50 हजार लीटर दूध ही प्लांट में पहुंच पा रहा है। दूध से दही, पनीर, नमकीन व मीठी लस्सी आदि उत्पाद तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन

एक रुपया बढ़कर मिल रहा दूध पैकेट
वीटा के करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और कैथल में 560 फर्म एवं प्रोपराइटर हैं। जबकि अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में 130 बूथ हैं। वीटा ने दूध फूल क्रीम 500 ग्राम 27 के बजाय 28, स्टैंडर्ड दूध 24 के बजाय 25, टोंड दूध 19 के बजाय 20 और डबल टोंड दूध 19 के बजाय 20 रुपये में मिल रहा है। वहीं दही 73 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोक विक्रेता नहीं देते रिटेलरों को जानकारी
वीटा ने पनीर के बढ़े दाम की जानकारी रिटेलर्स तक को नहीं दी गई। जिससे रिटेलर्स को नुकसान झेलना पड़ रहा है, क्योंकि उनके पास बिलिंग पूरे की आती है। जबकि वह उपभोक्ता को 65 रुपये के हिसाब से ही पैकेट सेल कर चुके होते हैं। रिटेलर मनोज और धर्मपाल ने बताया कि रेट बढ़ने के बाद भी उनका कमीशन आज भी उतना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed