फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Visited the field and took stock of the maize crop

Karnal News: खेत में जाकर मक्के की फसल का लिया जायजा

Sat, 27 Apr 2024 06:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 27 Apr 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Visited the field and took stock of the maize crop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निसिंग। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीम ने शुक्रवार को कस्बे के गांव बरास में प्रगतिशील किसान गुरचरण सिंह के कृषि फार्म पर मक्के के खेतों का निरीक्षण किया। सहायक तकनीकी प्रबंधक विकास पंवार ने अपनी टीम सहित पहुंच मक्का के खेत में पहुंचे।
पंवार ने किसानों की बैठक में बताया कि विभाग की ओर से किसानों द्वारा कृषि कार्यो में लगातार किए जा रहे भूजल दोहन को कम करने के लिए किसानों को उनके खेतों व गांव-गांव जाकर मक्का की खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि निरंतर गिरते भूजल स्तर को बचाने के साथ साथ कम खर्च वाली फसल उगाकर किसानों को आर्थिक घाटे से उबारा जा सके।
विज्ञापन

इसमें प्रति एकड़ 60 से 65 मन की औसत देने वाली किस्म 3022, पी 3396,एनएमएच 920 व जीए 95 हाईब्रिड की उत्तम किस्म के बीज हैं। मक्का की बिजाई करने वाला किसान एक वर्ष में तीन फसल उगाकर कम खर्च पर धान की अपेक्षा अधिक मुनाफा कमा सकता है। किसानों को पेस्टीसाइड व रसायन रहित अनाज के साथ साथ पशुओं के लिए सूखा चारा भी मिलता है। इस मौके पर संदीप कुमार, पवन कुमार, मनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed