फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vishal and Vansh became the best players of volleyball competition

Karnal News: विशाल और वंश बने वॉलीबाल प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Vishal and Vansh became the best players of volleyball competition
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सैनिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता अलग-अलग आयु वर्ग में संपन्न हुई। वहीं स्कूल के चारों सदनों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कई रोचक मुकाबले हुए।

थानेश्वर वरिष्ठ सदन से विशाल संधू एवं चिलियनवाला कनिष्ठ सदन से वंश को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला। इसके अलावा कनिष्ठ वर्ग में उभरते खिलाड़ी के तौर पर पानीपत सदन से वंशज और चिलियनवाला वरिष्ठ सदन से विनीत को चुना गया। वहीं ओवरऑल परिणाम में वरिष्ठ वर्ग में पानीपत और कनिष्ठ में कुरुक्षेत्र सदन प्रथम रहा। दर्शक दीर्घा में बैठे विद्यार्थियों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल कर्नल विजय राणा ने की। बतौर मुख्य अतिथि सैनिक स्कूल के पूर्व छात्र एवं प्रसिद्ध उद्यमी कर्नल मनबीर चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों का हाथ मिलवाने के बाद मुकाबले शुरू कराए। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि हर असफलता के पीछे ही सफलता का रहस्य छुपा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल में जीत हार किसी की हो, व्यक्ति का मनोबल कभी नहीं टूटना चाहिए और यह बात सभी खिलाड़ियों पर लागू होती है। प्रधानाचार्य ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक संजय चौहान, खेल संयोजक सत्यपाल पूनिया मौजूद रहे।



यह रहे परिणाम

वरिष्ठ सदन : पानीपत सदन प्रथम, थानेश्वर सदन द्वितीय, चिलियनवाला तृतीय और कुरुक्षेत्र सदन चतुर्थ रहा।

कनिष्ठ सदन : कुरुक्षेत्र सदन प्रथम, चिलियनवाला द्वितीय, पानीपत तृतीय और थानेश्वर सदन चतुर्थ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed