फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vinay Narwal wife Himanshi statement on Muslims

Pahalgam Attack: "कश्मीरी लोगों और मुसलमानों के खिलाफ गलत कहना सही नहीं, आतंकवादियों को मिलनी चाहिए सजा"

Thu, 01 May 2025 08:18 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 01 May 2025 08:18 PM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अपने पति की हत्या को लेकर न्याय की मांग की है और वहीं, कश्मीरी लोगों और मुसलमानों को लेकर दिए जा रहे बयानों को गलत ठहराया है। 

विज्ञापन
Vinay Narwal wife Himanshi statement on Muslims
हिमांशी नरवाल, लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Vinay Narwal Birth Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले का शिकार हुए नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का गुरुवार को जन्मदिन था। इस मौके पर उनकी पत्नी हिमांशी ने कहा वह शांति चाहती हैं। कश्मीरी लोगों और मुसलमानों के बारे में जो कुछ गलत कहा जा रहा है, वह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पति की हत्या को लेकर न्याय चाहिए और इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को सजा मिलनी चाहिए। 

विज्ञापन


रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के जन्म दिन पर  गुरुवार को विभिन्न संस्थाओं की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेणू बाला गुप्ता भी मौजूद रहीं। इसके बाद हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और कैबिनेट मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा भी पहुंचे और परिजनों का सांत्वना दी। 
विज्ञापन


इस मौके पर ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंची विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने अपने पति विनय नरवाल को शहीद का दर्जा दिए जाने की भी मांग की। बता दें कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल अगर जिंदा होते वह आज 27 साल के हो जाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल, जो कोच्चि में तैनात थे, अपनी पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून के लिए पहलगाम गए थे। 16 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी, और 19 अप्रैल को करनाल में रिसेप्शन हुआ था। 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें विनय समेत 26 लोगों की जान चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed