फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vidhan Sabha Speaker conducted public hearing in felicitation ceremony

Karnal News: अभिनंदन समारोह में विस अध्यक्ष ने की जन सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Vidhan Sabha Speaker conducted public hearing in felicitation ceremony
- मेडिकल यूनिवर्सिटी का कार्य चल रहा है पूरे जोरों पर, शीघ्र जनता को करेंगे समर्पित : कल्याण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घरौंडा। विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का एक ऐसा पेड़ लग चुका है जिसका आने वाले समय में लोगों को बहुत लाभ होगा। ये बात बुधवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कही। वे बुधवार को गांव गढ़ी मुल्तान व डिंगर माजरा में अभिनंदन समारोह व जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उन्हें विधानसभा स्पीकर की जिम्मेदारी दी है वे इस जिम्मेदारी को भी बखूबी से निभाएंगे लेकिन विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए 24 घंटे उनके दरवाजे खुले हैं। विधानसभा क्षेत्र के लोगों को समय कम नहीं दिया जाएगा।


उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मेडिकल यूनिवर्सिटी का कार्य पूरे जोरों पर चल रहा है और शीघ्र ही इसको जनता से समर्पित किया जाएगा। जिससे विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ साथ उत्तरी उत्तर प्रदेश के लोगों को लाभ होगा। इसी के साथ मेडिकल यूनिवर्सिटी के साथ निर्माणाधीन रिंग रोड का निर्माण होने के बाद वाहन चालकों के लिए सफर आसान होंगे। उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि एनसीसी एकेडमी का कार्य भी आगामी समय में शुरू कराया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि पिछले दस सालों में जो विकास कार्य लोगों के स्नेह व प्यार से हुए हैं, उनका लाभ आने वाले समय में युवाओं को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोग उनके परिवार के सदस्य हैं और परिवार के सदस्यों के दुख सुख में वे 24 घंटे खड़े हैं, क्षेत्र के लोग बिना झिझक के उनके पास आकर अपनी बात रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed