Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Video of motorcycle being ridden in the wrong direction goes viral

Karnal News: गलत दिशा में मोटर साइकिल चलाने का वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Video of motorcycle being ridden in the wrong direction goes viral
पुलिस कर्मी के पैर पकड़ कर चलान न करने की अपील करता व्यक्ति वीडियो ग्रेब
करनाल। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर यातायात नियमों की अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें गलत दिशा में बाइक लेकर आ रहे दो युवकों को पुलिसकर्मी रोकता दिख रहा है। चालान के डर से बाइक पर पीछे बैठा युवक पुलिसकर्मी के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगता है। पुलिसकर्मी के पैरों में भी गिर जाता है।
विज्ञापन

वीडियो कर्ण लेक के पास पश्चिमी यमुना नहर के पुल का बताया गया है। नियमों के उल्लंघन पर पुलिसकर्मी उनकी फोटो और वीडियो बनाने लगा। इसी दौरान पीछे बैठा युवक, जिसने हेलमेट नहीं पहना था, बाइक से नीचे उतरकर पुलिसकर्मी के सामने हाथ जोड़ने लगा। वह चालान नहीं काटने की गुहार लगाता रहा और बाद में उसके पैरों में गिर गया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी दोनों को गलत दिशा में वाहन चलाने के खतरों के बारे में समझाता है और भविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत देता है। हाईवे पर गुजर रहे किसी वाहन चालक ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो प्रसारित होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग युवक के इस व्यवहार पर टिप्पणी कर रहे हैं, जबकि कई लोग हाईवे पर गलत दिशा में वाहन चलाने को गंभीर लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed