फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Victoria Hall reminds of Gandhiji's struggle for freedom

Karnal News: आजादी के लिए गांधी जी के संघर्ष की याद दिलाता है विक्टोरिया हॉल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Victoria Hall reminds of Gandhiji's struggle for freedom
- 74 साल पहले इस हाॅल को गांधी मेमोरियल हाल के रूप में मिली पहचान
विज्ञापन

भगवानदास
करनाल। महारानी विक्टोरिया हाॅल देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी के संघर्ष और आदर्शों की याद दिलाता है। 1906 में महारानी विक्टोरिया की करनाल यात्रा की याद में इस हाल का निर्माण किया गया था। हालांकि 74 साल पहले इस हाल को गांधी मेमोरियल हाल के रूप में पहचान मिली। तभी से यह कर्ण नगरी के लोगों को गांधीवादी विचारधारा का अनुसरण करने के लिए प्रेरित करता है।
19वीं शताब्दी में बनी इस ऐतिहासिक इमारत में 1948 में गांधी जी की हत्या के बाद पहली शोक सभा आयोजित हुई थी। तभी से विक्टोरिया मेमोरियल हाल का नाम बदलकर गांधी मेमोरियल हाल कर दिया गया था। शिक्षाविद डॉ. रामजी लाल के अनुसार, गांधी जी के आंदोलन के दौरान करनाल और आसपास के जिले के लोगों की यहां बैठकें होती थी। पुराने जीटी रोड पर कमेटी चौक के नजदीक स्थित यह इमारत करीब तीन दशक पहले उपेक्षा का शिकार होने लगी थी। इसके बाद पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को 2013 में इमारत के जीर्णोद्धार का निर्देश दिया। इसके बाद यहां की महत्वपूर्ण कलाकृतियों को संग्रहालयों को भेज दिया गया। पुरातत्व और संग्रहालय विभाग हरियाणा ने इसे राज्य संरक्षित स्मारक घोषित करते हुए इसका जीर्णोद्धार किया। अब प्रशासन स्मार्ट सिटी में इसे हेरिटेज कॉरिडोर के तहत विकसित करने जा रहा है। संवाद
विज्ञापन




इंडो-ब्रिटिश वास्तुकला पर आधारित है इमारत

गांधी मेमोरियल हाल इंडो-ब्रिटिश वास्तुकला पर आधारित है। तीन स्थापत्य शैली (भारतीय, इस्लामी और यूरोपीय) के आधार पर इसका निर्माण किया गया है। बाहर से दो मंजिला दिखने वाली यह इमारत वास्तव में एक मंजिला ही है। इसकी पूर्ण संरचना खंभेदार बरामदे से घिरी हुई है। बरामदा इस्लामी वास्तुकला पर आधारित है। यह स्थल शहर के बीचोबीच है लेकिन दूर से कम दिखाई देता है। क्योंकि चारों तरफ से एक मंजिला दुकानों से घिरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




योजना : भव्य प्रवेश द्वार, चारों तरफ बनेगा प्लाजा

गांधी मेमोरियल हाल में भव्य प्रवेश द्वार के साथ चारों तरफ प्लाजा बनेगा। सुंदर लाइटें और टाइल्स लगाई जाएंगी। दीवारों पर इतिहास को दर्शाती पेंटिंग के माध्यम से विक्टोरिया हाल के इतिहास का चित्रण किया जाएगा। टिकट काउंटर बनाया जाएगा ताकि पर्यटक टिकट लेकर हाल के अंदर का नजारा ले सकें। हाल के आसपास के अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed