{"_id":"647a5ee17e35a72d9a017b34","slug":"vicious-female-thief-stole-mangalsutra-from-jewelers-shop-karnal-news-c-18-knl1031-138809-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शातिर महिला चोर ने ज्वेलर्स की दुकान से चुराया मंगलसूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शातिर महिला चोर ने ज्वेलर्स की दुकान से चुराया मंगलसूत्र
Sat, 03 Jun 2023 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 03 Jun 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
करनाल। एक शातिर महिला चोर ने सराफा बाजार स्थित एक सराफ की दुकान से दिनदहाड़े 50 ग्राम का एक सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। शातिर महिला ने इतनी सफाई से मंगलसूत्र चोरी किया कि उसके सामने बैठी महिला कर्मचारियों को भी भनक नहीं लगी लेकिन वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। शहर थाना पुलिस ने सराफ की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-14 निवासी सराफ संजय गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार शाम 4:35 बजे एक महिला दुकान पर आई। वह काउंटर के आगे लगी बेंच पर बैठ गई। इसके बाद उसने महिला कर्मचारियों से सोने का मंगलसूत्र दिखाने के लिए कहा। दो महिला कर्मचारियों ने उसे अलग-अलग डिजाइन के 10 से 12 मंगलसूत्र दिखाए। महिला चोर ने एक-एक कर हर मंगलसूत्र को उठाया और देखकर वापस रख दिया। जिस पर महिला कर्मचारी उसे और मंगलसूत्र दिखाने लगी। इस दौरान महिला चोर ने काउंटर से एक मंगलसूत्र उठाकर अपने हाथ में छिपा लिया और अपने बैग में रख लिया।
मंगलसूत्रों की गिनती में कम मिला एक तो देखी सीसीटीवी फुटेज
सराफ संजय गोयल ने बताया कि काफी सारे मंगलसूत्र दिखाने के बाद भी महिला कोई पसंद नहीं आया। करीब आधे घंटे तक दुकान पर रहने के बाद वह चली गई। महिला कर्मचारियों ने सारे मंगलसूत्रों को काउंटर से उठाकर रखने के दौरान गिनती तो एक कम मिला। इसके बाद सीसीटीवी चेक किया तो महिला चोर एक मंगलसूत्र को उठाकर अपने बैग में रखती दिखी।