फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   vegetables rate is increased

सब्जी पर छाई महंगाई, बढ़ गए दाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
vegetables rate is increased
करनाल। बारिश केे चलते खेत खलिहानों में जलभराव से सब्जियों को हुए नुकसान का असर बाजारों पर दिखने लगा है। पांच दिन में सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। जिससे रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। हालांकि आलू, प्याज और अरबी आदि के भाव में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दिलीप कुमार ने बताया कि हर रोज सुबह बड़ी संख्या में सब्जी मंडी में किसान सब्जियां लेकर आते हैं लेकिन बारिश के दौरान काफी कम किसान सब्जी लेकर पहुंचे। किसानों ने बताया कि उनके खेतों में जलभराव हो गया है। इस कारण सब्जियां खराब हो गई हैं, क्योंकि तीन चार दिन लगातार खेतों में पानी भरे रहने के कारण सब्जियां खेतों में ही सड़ गई हैं। जिन स्थानों पर सब्जियां बची हैं, वहीं से आ रही हैं। खपत अधिक और आवक कम होने के कारण ही सब्जियों के भावों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इधर, निर्मल कॉलोनी के रिंकू ने बताया कि जो रेट सब्जी मंडी में हैं, उससे पांच से दस रुपये तक अधिक फुटकर दुकानदार व रेहड़ी संचालक सब्जी बेच रहे हैं। जिससे सब्जियों में अचानक आई महंगाई से रसोई का बजट बिगड़ने लगा है।
विज्ञापन

------------------------
सब्जी पांच दिन पहले आज के भाव
गोभी 30-40 50-60
पालक 10-15 20-25
टमाटर 10-15 20-25
शिमला मिर्च 15-20 35-40
बैंगन 15-20 30-40
आलू 12-15 12-15
हरी मिर्च 15-20 30-40
घिया 15-20 30-35
करेला 15-20 30-35
बंदगोभी 10-15 20-25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed