फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Veerbal Day will be celebrated in Gurudwara Chhathi Patshahi

Karnal News: गुरुद्वारा छठी पातशाही में मनाया जाएगा वीरबाल दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Veerbal Day will be celebrated in Gurudwara Chhathi Patshahi
निसिंग। हरियाणा में पहली बार भाजपा सरकार कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा छठी पातशाही में वीरबाल दिवस व्यापक स्तर पर मनाने जा रही है। रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरजीत लाडी ने यह जानकारी गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर में एक बैठक के दौरान दी। लाडी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के ओएसडी डाॅ. प्रभलीन सिंह वीरबाल दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए दिनरात कार्य कर रहे हैं। लाडी ने बताया कि सिखों के गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की कुर्बानी की याद में वीरबाल दिवस मनाया जाना है। इस मौके रिशपाल सिंह बदोरता, निर्मल सिंह, जसविंद्र सिंह, साधा सिंह संधू, साहब सिंह, सिमरन व उपकार सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed