फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vasant Panchami festival celebrated with pomp in Shishganj Gurudwara

Karnal News: शीशगंज गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया वसंत पंचमी पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami festival celebrated with pomp in Shishganj Gurudwara
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तरावड़ी। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब शीशगंज गुरुद्वारे में रविवार को वंसत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया। जिसमें शुक्रवार को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब जी भोग डाला गया। रविवार सुबह दीवान सजा कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर अरदास की गई।

कीर्तन दरबार में दरबार साहिब अमृतसर से हजूर रागी जत्थे भाई गुरजिंद्र सिंह, लुधियाना से भाई सरबजीत सिंह, रागी जत्था बीबी नवलजीत कौर शाहाबाद मारकंडा, भाई जसबीर सिंह बहादुरपुर कुरुक्षेत्र, भाई गरप्रीत सिंह सहित अन्य रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। ऐतिहासिक नौंवी पातशाही शीशगंज गुरुद्वारे में वसंत पंचमी पर आसपास के ग्रामीण इलाकों से श्रद्धालु पहुंच कर माथा टेकते हैं। वसंत पंचमी पर्व के अवसर पर लगाए गए मेले में लोगों को खरीदारी करने का मौका मिला। जानकारी देते हुए गुरुद्वारा शीशगंज साहिब नौंवी पातशाही के चेयरमैन गुलाब सिंह मूनक ने बताया कि वसंत पंचमी पर्व के अवसर पर अखंड पाठ रखवाया गया था, जिसके समापन अवसर पर हजारों की संख्या में संगत ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed