फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   vaccin finish, no one vaccinated first time after six month

डोज खत्म, छह माह बाद पहली बार किसी को नहीं लगा टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
vaccin finish, no one vaccinated first time after six month
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। छह महीने में बुधवार को ऐसा पहली बार हुआ, जब जिले में किसी भी व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन नहीं लग सकी। इस पर अधिकारियों का कहना है कि उनके पास वैक्सीन की डोज खत्म हो चुकी है। बुधवार सुबह कई लोग टीका लगवाने के लिए सेंटरों में भी पहुंचे लेकिन वहां उन्हें कोई नहीं मिला। अंतत: वे वापस घर लौट गए।
देशभर में 16 जनवरी 2021 को कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हुई थी। अभी तक जिले में 5 लाख 87 हजार 468 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगी है। यदि हम जिले की आबादी की बात करें तो वह 16 लाख के करीब है। जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लग सकी, वे नाराज दिखे। बोले, यदि यही हालात रहे तो कोरोना को हम कैसे हराएंगे। एक तरफ सरकार कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के बड़े-बड़े दावे कर रही है वहीं दूसरी ओर जिले में वैक्सीन ही नहीं है। यह गंभीर विषय है।
विज्ञापन

तीन हजार शिक्षकों को लगनी है वैक्सीन
नौवीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल खुल चुके हैं और अब 23 जुलाई से छठी से आठवीं कक्षा तक के सरकारी व प्राइवेट दोनों स्कूल खोले जाने की तैयारी है। इन सभी स्कूलों के शिक्षकों को वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है। जिले के सभी प्राइवेट, सरकारी स्कूलों में 25 हजार के करीब शिक्षक है। इनमें करीब तीन हजार शिक्षक ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन लगनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है कोरोना की स्थिति
टोटल सैंपल - 430729
निगेटिव - 390372
पॉजिटिव - 39960
ठीक हुए - 39381
मौत - 548
प्रदेश में हैं पांचवें स्थान पर, नीचे आने की संभावना
टीकाकरण में पूरे प्रदेश में करनाल अभी तक पांचवें स्थान पर है। पहले स्थान पर गुड़गांव है। यदि यही हालात रहे तो करनाल पांचवें स्थान से लुढ़क कर नीचे आ सकता है। दरअसल, लंबे समय से करनाल इसी स्थान पर है। हालांकि दूसरी डोज लगाने के मामले में करनाल ने गुड़गांव को पीछे छोड़ दिया है। करनाल में 27.31 प्रतिशत दूसरी डोज लग चुकी है वहीं गुड़गांव में अभी तक 26.45 प्रतिशत की दूसरी डोज लगी है।

ये है पूरे प्रदेश की स्थिति
पूरे प्रदेश में - 10823925
गुड़गांव में - 1688553
फरीदाबाद में - 1080093
अंबाला में - 745559
सोनीपत में - 608309
करनाल में - 587468
उम्र के हिसाब से लगा टीका।
60 प्लस - 170892
45 प्लस 60 - 176430
18 प्लस 44 - 240146
किस वैक्सीन की कितनी लगी डोज
कोविशिल्ड - 447020
कोवैक्सीन - 140448
पहली डोज - 461442
दूसरी डोज - 126026
बुधवार को वैक्सीन की डोज खत्म हो गई थी। इस कारण वैक्सीनेशन नहीं हो पाया है। वैक्सीन की डिमांड भेजी हुई है। वैक्सीन आते ही दोबारा से वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा।
डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन अधिकारी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed