फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Uttam Singh will be the new Deputy Commissioner of Karnal

Karnal News: उत्तम सिंह होंगे करनाल के नए उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Uttam Singh will be the new Deputy Commissioner of Karnal
करनाल। प्रदेश सरकार की ओर से कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें करनाल के उपायुक्त का भी नाम है। अब उत्तम सिंह को करनाल का उपायुक्त लगाया गया है। 2015 बैच के आईएएस अधिकारी उत्तम सिंह अभी हिसार में बतौर उपायुक्त सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन

वहीं करनाल के वर्तमान में उपायुक्त अनीश यादव को हरियाणा मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन और हरियाणा स्टेट फेडरेशन ऑफ कोर्पोरेटिव शुगर मिल का एमडी लगाया गया है। वे करीब दो वर्ष से करनाल में बतौर उपायुक्त सेवारत थे। नए उपायुक्त उत्तम सिंह मूलरूप से राजस्थान के झुंझुनू जिले के निवासी हैं। उनके दादा स्व. श्रीचंद सिंह और पिता रणधीर सिंह सेना में रहे हैं। ऐसे में घर में हमेशा से ही देश सेवा को लेकर एक अलग ही माहौल था और वे भी समाज के लिए कुछ करना चाहते थे। उत्तम सिंह हिसार के उपायुक्त बनने से पहले झज्जर, पंचकूला, सिरसा, हिसार और पलवल में अतिरिक्त उपायुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा महेंद्रगढ़, लोहारू आदि स्थानों पर एसडीएम भी रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed