{"_id":"6903ccec871d352daf047c96","slug":"use-products-made-from-cow-dung-and-cow-urine-nayab-singh-saini-karnal-news-c-18-knl1008-770486-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोबर व गोमूत्र से बने उत्पादों का उपयोग करें : नायब सिंह सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोबर व गोमूत्र से बने उत्पादों का उपयोग करें : नायब सिंह सैनी
Fri, 31 Oct 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को श्रीकृष्ण गोशाला में आयोजित गोपाष्टमी कार्यक्रम में शामिल हुए। गोपूजन किया। यहां बने चिकित्सालय का दौरा किया। गोवंश के लिए उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोगों का गोबर और गोमूत्र से बने उत्पादों का उपयोग करने के लिए आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने गोपाष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि यह भारतीय सनातन जीवन का पवित्र दिन है, जो हमें संस्कृति, भाईचारे और प्रेमभाव से जोड़ता है। गायों की सुरक्षा के लिए भक्तों को जनजागरण अभियान चलाना होगा। गायों को सड़कों पर न छोड़ने की अपील करते हुए गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों में सहभागी बनने के लिए गोबर व गौमूत्र से बने उत्पादों का उपयोग करने के लिए कहा। उन्होंने श्री कृष्ण गोशाला को अपने ऐच्छिक कोष से 21 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक कथा के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने गो-गोपियों के लिए जब गोवर्धन पर्वत धारण किया तब आठवें दिन इंद्र देवता भगवान श्रीकृष्ण की शरण में आए। अभिषेक कर उनका नाम गोविंद रखा। तभी से अष्टमी को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गोशालाओं के विकास, गोवंश के संरक्षण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। 11 साल पहले गो सेवा आयोग को मात्र दो करोड़ रुपये की ग्रांट दी जाती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद इसमें लगातार वृद्धि की। गायों के संरक्षण व उनके संवर्धन के लिए सरकार ने बजट 600 करोड़ कर दिया है।
विज्ञापन
चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप, विधायक जगमोहन आनंद, विधायक योगेंद्र राणा, मेयर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, सदस्य अजीत सिहाग, बृज गुप्ता, त्रिलोचन सिंह, गोशाला के प्रधान सुनील गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एसके गोयल, सतीश गोयल, पदम सेन गुप्ता और संजय बठला आदि मौजूद रहे।
गोशालाओं की रजिस्ट्री पर स्टांप ड्यूटी खत्म की
उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2014 में 215 पंजीकृत गोशालाओं में 1.75 लाख गोवंश थे। आज 686 गोशालाओं में 4 लाख से अधिक गोवंश हैं। गोशालाओं के लिए 800 ई-रिक्शा खरीदने की प्रक्रिया जारी है। गोशालाओं को दो रुपये प्रति यूनिट बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। गोशालाओं के लिए जमीन की रजिस्ट्री करवाने की स्टांप ड्यूटी खत्म कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गायों की जांच के लिए जिन गोशालाओं में 3 हजार से अधिक गोवंश है, वहां सप्ताह में एक दिन पशु चिकित्सक और इससे कम संख्या वाली गोशालाओं में वीएलडीए की ड्यूटी लगाई गई है। 605 गोशालाओं के लिए 88 करोड़ 50 लाख रुपये चारे के लिए अनुदान के रूप में दिए गए हैं। पंजीकृत गोशालाओं को 11 सालों में 388 करोड़ 60 लाख का अनुदान चारे के लिए दिया गया है। प्रदेश की 101 गोशालाओं को 6 करोड़ 50 लाख रुपये की अनुदान राशि पहुंचाई गई है।
--
गोसेवा के लिए सभी आगे आएं : शंकराचार्य
भानपुरा पीठ के शंकराचार्य ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि आज हम सब को गोवंश की सेवा करने के लिए आगे आना चाहिए। इसके लिए गाय के गोबर, गोमूत्र से बनने वाले उत्पाद का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने माता-पिता से अनुरोध किया कि हो सके तो रोजाना या फिर रविवार को बच्चों को गोशाला में गोपूजा और चारा डालने के लिए बच्चों को जरूर लेकर आएं ताकि वो हमारी संस्कृति को जान सकें।
--
गोमाता सनातन परंपराओं का प्राण : गीता मनीषी
महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने गोपाष्टमी का महत्व बताया। कहा कि गोमाता सामान्य प्राणी नहीं बल्कि सनातन परंपराओं का प्राण है। प्राण सुरक्षित रहेंगे तो निश्चित रूप से जीवन सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को गोपालन करना चाहिए। गोसेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।