फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Urban Local Bodies Minister Dr. Kamal Gupta comments on Minister Sandip Singh case

Karnal: संदीप सिंह मामले में बोले निकाय मंत्री, कानून अपना काम करेगा, सरकार किसी को नहीं बचाएगी

Thu, 19 Jan 2023 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 01:40 PM IST
सार

एजेंडे में शामिल शिकायतों  के बाद मंत्री ने कमेटी के सदस्यों की भी शिकायतें सुनी। इसके बाद एक-एक कर सभी सदस्यों को बुलाया गया। सदस्यों ने सफाई व्यवस्था से लेकर आमजन से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए।

विज्ञापन
Urban Local Bodies Minister Dr. Kamal Gupta comments on Minister Sandip Singh case
करनाल में कष्ट निवारण समिति की बैठक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता गुरुवार को करनाल के पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एंव कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की शिकायतें सुनने के लिए पहुंचे। इस दौरान मंत्री संदीप सिंह के मामले में गुप्ता ने कहा कि लॉ अपना काम करेगा। जो गलत हो होगा उसे सजा मिलेगी। सरकार किसी को नहीं बचाएगी। 
विज्ञापन


बैठक के एजेंडे में 15 शिकायतों को रखा गया। 10 शिकायतें नई थी। जबकि 5 शिकायतें पिछले माह की थी। 15 में से 8 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया। जबकि अन्य 7 को पेंडिंग रखा गया। इनमे से 3 शिकायतकर्ता मौके पर नहीं पहुंचे थे। पेंडिंग रखे मामलों में मंत्री ने जांच के आदेश दिए और अलग-अलग मामले पर अलग-अलग कमेटी गठित की। शिकायत पुलिस विभाग, नगर निगम, जिला समाज कल्याण विभाग, पंचायत विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा बैंकर्स से संबंधित रही। 
विज्ञापन


कमेटी के सदस्यों की सुनी समस्याएं
एजेंडे में शामिल शिकायतों  के बाद मंत्री ने कमेटी के सदस्यों की भी शिकायतें सुनी। इसके बाद एक-एक कर सभी सदस्यों को बुलाया गया। सदस्यों ने सफाई व्यवस्था से लेकर आमजन से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब मंत्री से पूछा गया कि भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ देश के कुश्ती खिलाड़ी धरने पर बैठे हैं तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चुनाव को लेकर भाजपा हमेशा रहती है तैयार
गुरुग्राम नगर निगम चुनाव पर मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तो 24 घंटे कैडर बेस पार्टी है। बूथ व पन्ना प्रमुख तक हमारे तय हैं चाहे निगम हो, चाहे सांसद हो, चाहे विधायक हो व चाहे पंचायत हो हम चुनाव के लिए हमेशा तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed