{"_id":"64baf003c7c58595db08a165","slug":"uproar-over-four-times-the-ride-in-a-private-bus-karnal-news-c-18-knl1031-178579-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निजी बस में चार गुना सवारी बैठाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निजी बस में चार गुना सवारी बैठाने पर हंगामा
Sat, 22 Jul 2023 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 22 Jul 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। प्रवासी श्रमिकों को हरियाणा से बिहार व अन्य प्रदेशों में लाने ले जाने के लिए कई निजी बसें नियमों को ताक पर रखकर चलती हैं। ऐसा ही एक मामला घरौंडा की नई अनाज मंडी में सामने आया है, जहां प्राइवेट बस संचालकों द्वारा एक ही बस में करीब दो सौ प्रवासी श्रमिकों को ठूंस-ठूंस कर भरने से हंगामा खड़ा हो गया।
एक ही बस में इन यात्रियों को भरे जाने पर कुछ प्रवासी श्रमिकों ने इसका विरोध कर हंगामा किया तो बस संचालक इन प्रवासी श्रमिकों के साथ गाली गलौज पर उतारू हो गए। मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया।
गर्मी में 52 सीटों की बस में करीब 200 श्रमिकों को बैठाया जा रहा था। इनमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि बिहार से आए सैकड़ों श्रमिक प्रतिदिन इसी प्रकार से इन प्राइवेट बसों में करनाल, घरौंडा व अन्य स्थानों से बिहार जा रहे हैं। लेकिन इन प्राइवेट बसों द्वारा उनका खुलकर शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
संचालक उनसे बिहार ले जाने के लिए प्रति व्यक्ति 12 सौ से 18 सौ रुपए तक वसूलते हैं। टिकट के नाम पर बिना प्रिंट हुई हाथ से लिखी एक रसीद थमा दी जाती है। इतना ही नहीं वे अपने साथ जो समान का बैग लेकर जाते हैं उनके भी अलग से किराया वसूला जाता है। इसके बाद भी उन्हें इस तरह से सफर कराया जा रहा है। जब कोई यात्री इसका विरोध करता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।