{"_id":"65b0218b6dd33a76660736a7","slug":"uproar-among-cow-devotees-over-throwing-dead-cows-in-the-garbage-karnal-news-c-246-1-sknl1022-12883-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मृत गोवंशों को कचरे में डालने पर गोभक्तों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मृत गोवंशों को कचरे में डालने पर गोभक्तों का हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। निस्तारण के बजाय मृत गोवंशों को कचरे में गिराने पर भाकियू, गोरक्षा दल, बजरंग सेना, पर्यावरण फाउंडेशन, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी से जुड़े के लोग भड़क गए। जो पूर्व विधायक अर्जुन सिंह व आप नेता आदर्श पाल के साथ मंगलवार सुबह दस बजे कैल कचरा प्लांट पहुंचे, जहां कचरे में मृत गोवंशों के अवशेष कुत्तों द्वारा नोंचते देख उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पहले निगम की चलती जेसीबी के आगे आकर उसे रुकवा दिया फिर सामने अंबाला-जगाधरी मार्ग जाम करने पहुंच गए, किंतु पहले से नगर निगम जेई व एमई सहित पुलिस बल के साथ मौजूद डीएसपी कंमलजीत ने उन्हें रोड जाम करने से रोका। इस पर डीएसपी व गोभक्तों के बीच काफी देर बहस व नोक-झोंक हुई। डीएसपी के समझाने पर गोभक्तों ने रोड जाम नहीं किया पर निगम के जेई व एमई ने पहले सिलिंडर फिर जेनरेट के लिए डीजल मंगाया, लेकिन तब भी भस्मक यंत्र नहीं चल पाया। ये देख सभी गोभक्त कैल कचरा प्लांट के बाहर धरने पर बैठ गए। दो घंटे हंगामे के बाद दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चार घंटे चले धरने के बाद एएमसी धीरज कुमार पहुंचे। जिन्हें गोभक्तों ने धरना स्थल पर नीचे बैठकर बात करने के लिए कहा। एएमसी धरनास्थल पर बैठे और उनके 30 जनवरी तक भस्मक यंत्र चलाने के आश्वासन पर धरना खत्म कर दिया गया।
डेढ़ वर्ष से लगा भस्मक यंत्र, पर अब तक नहीं चला
पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, आम आदमी पार्टी से आदर्श पाल, राहुल भान, भाकियू से संजू गुंदियाना, सुभाष गुर्जर, धर्मेंद्र राणा, सुभाष मुसिंबल, पर्यावरण मित्र फाउंडेशन से चिराग सिंघल, गोरक्षा व बजरंग सेना से पुनीत कुमार, दीपक कश्यप, आनंद शर्मा, मुकेश, विशाल, आशु, रोनी, मोहित, दीपक ने कहा कि 19 जनवरी को भी विभिन्न संगठनों व सस्थाओं के लोगों ने कैल कचरा प्लांट पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया था। क्योंकि यहां करोड़ों खर्च से लगे पशु भस्मक यंत्र लगाने के बावजूद मृत गोवंशों व अन्य पशुओं के अवशेष कचरे में कुत्तों द्वारा नोंचते मिले। तब नगर निगम को तीन दिन में भस्मक यंत्र चलाने का अल्टीमेटम दिया था, पर इस अवधि में भी यह यंत्र नहीं चलाया गया। साथ ही मृत गोवंश व अन्य पशुओं को कचरे में गिराया जा रहा है। इसी के रोष में सभी एकजुट होकर दोबारा कैल कचरा प्लांट पहुंचे। साथ में मृत गाय ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखकर ले गए और निगम अफसरों से भस्मक यंत्र चलाने की मांग की। लेकिन एमई जेई ने पहले सिलिंडर फिर जेनरेटर का डीजल मंगाया, पर तब भी भस्मक यंत्र नहीं चल पाया। बाद में पता चला कि यंत्र के पैनल पर बिजली आपूर्ति के लिए अभी तक कनेक्शन ही नहीं दिया गया है, जबकि इसे यहां लगे डेढ़ वर्ष हो चुके हैं। इस तरह यह नगर निगम अफसरों की बड़ी लापरवाही है। जिसके रोष में धरना दिया गया। अब भी अगर मृत गोवंश व अन्य पशुओं का सही निस्तारण नहीं होता है तो रोड जाम किया जाएगा।