{"_id":"66d50d5f667ae2824a04b474","slug":"up-to-eight-people-can-apply-for-state-level-athletics-championship-karnal-news-c-18-knl1008-465149-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए आठ तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए आठ तक करें आवेदन
विज्ञापन
- अंडर 14, 16, 18 व 20 के लिए प्रवेश फीस 600 रुपए निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। प्रदेश स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए आठ सितंबर तक आवेदन होंगे। यह प्रतियोगिता जींद के पांडू पिंडारा गांव में 12 से 14 सितंबर तक आयोजित होगी। इसमें अंडर 14, 16, 18 व 20 आयु वर्ग के पुरुष व महिला खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
इस ओपन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी हरियाणा एथलेटिक्स की अधिकारिक वेबसाइट www.haryanaathletics.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अंडर 20 व 18 के खिलाड़ियों के प्रति हेड 600 रुपए शुल्क व अंडर 14 व 16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 300 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। एथलेटिक्स हरियाणा के सचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि इस चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी 35वीं नॉर्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग ले सकेंगे। यह प्रतियोगिता सात से नौ अक्तूबर को धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में आयोजित करवाई जाएगी।
इन आयु समूहों के खिलाड़ी करें आवेदन
- अंडर 20 - 10 अक्तूबर 2004 से नौ अक्तूबर 2006 तक जन्मे खिलाड़ी।
- अंडर 18- 10 अक्तूबर 2006 से नौ अक्तूबर 2008 तक जन्मे खिलाड़ी।
- अंडर 16 - 10 अक्तूबर 2008 से नौ अक्तूबर 2010 तक जन्मे खिलाड़ी।
- अंडर 14 - 10 अक्तूबर 2010 से नौ अक्तूबर 2012 तक जन्मे खिलाड़ी।
यह प्रतियोगिताएं होंगी
दौड़ में 100, 200, 400, 1000, 110, 400 मीटर हर्डल रेस, तीन हजार मीटर स्टीपलचेज व 10 हजार मीटर मैराथन दौड़ होगी। कूद में 60 मीटर लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप व लड़कों व लड़कियों के भाला फेंक, गोला फेंक, हेमर थ्रो व पॉल वेलेट के भी मुकाबले होंगे।