फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   UP Police reached to arrest the accused under NDPS Act

Karnal News: एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को पकड़ने पहुंची यूपी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
UP Police reached to arrest the accused under NDPS Act
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश के थाना सैफई की पुलिस ने गांव दरड़ में दबिश दी। जहां आरोपी नहीं मिला। इसके बाद जिला ईटावा के थाना सैफई के एसआई सतीश कुमार ने सीआरपीसी 82 की छाया प्रति आरोपी के घर के बाहर चस्पा की गई। इसके साथ ही गांव में मुनयादी भी कराई गई। एसआई सतीश कुमार ने बताया कि गांव दरड़ निवासी मनदीप पर उत्तर प्रदेश के जिला ईटावा के थाना सैफई में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध संख्या 144/2023 में दर्ज है। जिसमें पांच आरोपी एक वाहन में डोटा पोस्त लेकर जा रहे थे। पुलिस चेकिंग के दौरान गाड़ी को रुकवाया गया तो दो आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए थे। बाकि तीन को पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया था। भागे हुए दो आरोपी में एक आरोपी करनाल के गांव दरड़ निवासी मनदीप है। जिसे पकड़ने के लिए पहले भी पुलिस की टीम ने दबिश दी थी। इससे पहले 26 जून को भी वह आरोपी को पकड़ने के लिए आए थे। इस दौरान आरोपी घर नहीं मिला तो घर पर सीआरपीसी 82 की छाया प्रति चस्पा की थी। वीरवार को भी करनाल जिले की रंबा चौकी से हेड कांस्टेबल फुल सिंह व सिपाही नदीम के साथ आरोपी के संभावित ठीकानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। आरोपी के घर पर उसके पिता सुखविंद्र को बताया गया कि उसे जल्द से जल्द अदालत में पेश किया जाए, नहीं आरोपी की चल अचल संपत्ति को जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed