फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Union minister's stronghold turns saffron, BJP wins all four wards

Karnal News: केंद्रीय मंत्री का गढ़ भगवामय, सभी चार वार्डों में भाजपा की मनोहर जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Union minister's stronghold turns saffron, BJP wins all four wards
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम चुनाव में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के गढ़ लाइनपार क्षेत्र के चारों वार्ड में पहली बार कमल खिला है। जबकि पिछले प्लान में यहां महज दो ही पार्षद भाजपा के जीत पाए थे, इस बार वार्ड-17 से 20 तक लाइनपार क्षेत्र पूरी तरह से भगवामय हुआ है।

शहर के विधायक जगमोहन आनंद के गृह क्षेत्र वार्ड-10 में भाजपा के बागी वीर विक्रम कुमार की बेटी आशया कुमार ने चुनाव जीता है, यहां से भाजपा की पायल अरोड़ा दूसरे नंबर पर रही। इसी तरह पुराना शहर क्षेत्र का वार्ड-15 में इस बार भी निर्दलीय प्रियंका देवी ने जीत दर्ज की है, गत चुनाव में उनके पति युद्धवीर सैनी ने आजाद चुनाव जीता था। इधर, तीसरी बार मेयर बनीं रेणू बाला गुप्ता के वार्ड-12 में मोनिक गर्ग ने कमल खिलाया है। वहीं कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा के वार्ड-10 में उनकी पार्टी का प्रत्याशी नीरू खट्टर चौथे पायदान पर रही है।
विज्ञापन


विदित हो कि लाइनपार क्षेत्र में गत चुनाव में वार्ड-17 में निर्दलीय जोगिंद्र और वार्ड-20 में निर्दलीय मोनू कुमार जीते थे। उस समय यहां से राम सुधीर हार गए थे, इस बार उन्होंने जीत दर्ज की है। वहीं 2018 चुनाव में वार्ड-18 के भाजपा के हरीश कुमार जीते थे, इस बार पार्टी ने उनका टिकट काटा तो निर्दलीय मैदान में उतरे और हार गए। अब भाजपा के हरजीत संधू यहां से जीते हैं। इसी तरह से वार्ड-19 में पिछली बार की तरह इस बार भी राजेश अग्घी ने कमल खिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरऑल स्थिति देखें तो 20 में से भाजपा 15 तो निर्दलीय पांच सीटों पर जीते हैं। 14 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई। इनके सात प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे तो सात जगह निर्दलीयों से भी पीछे रहे। दो कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे तो पांच चौथे पायदान पर रहे। भाजपा केवल वार्ड तीन में तीसरे नंबर पर रही।

वीर विक्रम की मेहनत का बेटी को मिला इनाम
वार्ड-10 विधायक जगमोहन आनंद और कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा का गृह वार्ड है। इसलिए इस हॉट सीट पर सबकी निगाहें थीं। यहां से पूर्व पार्षद वीर विक्रम की बेटी आशया कुमार ने जीत दर्ज की। वीर विक्रम 2018 चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते थे। इससे पहले 2013 में उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से पार्षद मनोनीत किया गया था। उनकी 10 वर्ष की मेहनत का इनाम उनकी बेटी को मिला है। आशया ने 320 वोट से जीत दर्ज की। उन्हें 3314 वोट मिले, जबकि भाजपा की पायल को 2994 वोट मिले। तीसरे नंबर पर यहां निर्दलीय सुनीता गुप्ता को 613 वोट और चौथे नंबर पर रही कांग्रेस की नीरू खट्टर को महज 424 वोट पर ही संतोष करना पड़ा।


मेयर के वार्ड में तीसरी बार भी गर्ग परिवार का दबदबा कायम
मेयर रेणू बाला गुप्ता के वार्ड-12 में तीसरी बार गर्ग परिवार ने दबदबा कायम रखा है। यहां से भाजपा के मोनिक गर्ग ने 1697 वोट से जीत दर्ज की है। 2018 में उनकी पत्नी मोनिका गर्ग यहां से पार्षद थी। इससे पहले इसी वार्ड से इनके पिता कृष्ण गर्ग पार्षद बने थे। जिन्हें बाद में सीनियर डिप्टी मेयर भी बनाया गया। ऐसे में इस वार्ड में लगातार तीसरी बार गर्ग परिवार ने जीत दर्ज की है। मोनिक ने कांग्रेस के जसपाल गोल्डी को हराया है। मोनिक को 3379 और जसपाल को 1682 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed