{"_id":"65429a1e42bf96b7030d5eee","slug":"union-home-minister-amit-shah-will-come-to-karnal-of-haryana-today-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: आज करनाल आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, अंत्योदय महासम्मेलन को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: आज करनाल आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, अंत्योदय महासम्मेलन को करेंगे संबोधित
Thu, 02 Nov 2023 12:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:04 AM IST
सार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दशहरा ग्राउंड में अंत्योदय महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। सीएम भी शिरकत करेंगे। सम्मेलन में करीब 40 से 50 हजार विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो नवंबर को सुबह करीब 11 बजे करनाल पहुंचेंगे। वह यहां सेक्टर चार स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित होने वाले अंत्योदय महासम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में होने वाले इस महासम्मेलन में करीब 40 से 50 हजार विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
इसके लिए यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुर्सियों पर बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए जिला प्रशासन ने शहर में भीड़भाड़ व सुरक्षा को देखते हुए मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्ट भी किया है। बुधवार की शाम से ही सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में दो नवंबर को प्रस्तावित होने वाले अंत्योदय महासम्मेलन की तैयारियां तो कई दिनों से चल रही है। जिला प्रशासन के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री सुबह 11 बजे महासम्मेलन स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया व संयुक्त निदेशक साहेब सिंह गोदारा ने आज बताया कि हरियाणा दिवस और प्रदेश की भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर करनाल में हो रहे अंत्योदय सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्र व राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत करेंगें।
इसमें आयुष्मान भारत-चिरायु हरियाणा, वृद्धावस्था पेंशन और परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वालों में से करीब 40 से 50 हजार लाभार्थियों को यहां बुलाया गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। लाभार्थियों को आवागमन में कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपनी सरकार के नौ साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड भी पेश कर सकते हैं।
इस दौरान हाईवे पर यातायात यथावत रहेगा, लेकिन मुख्य मार्गों से लेकर चंडीगढ़ या दिल्ली जाने वालों के लिए शहर क्षेत्र में सुबह छह बजे से अपराह्न तीन बजे तक रूट डायवर्ट किया गया है। पानीपत से चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों को मधुबन से आईटीआई चौक तक जीटी रोड पुल के ऊपर से होकर जाने, चंडीगढ़ की तरफ से पानीपत की ओर जाने वाले वाहनों को भी आईटीआई चौक से मधुबन तक जीटी रोड पुल के ऊपर से होकर जाने को कहा गया है।