फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Undergraduate admission process stuck in new education policy

Karnal News: नई शिक्षा नीति में अटकी स्नातक की दाखिला प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
Undergraduate admission process stuck in new education policy
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। इसी सत्र से कॉलेजों में भी नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है। इसी के तहत स्नातक स्तर पर दाखिले होंगे। वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और उच्चतर शिक्षा विभाग की लेटलतीफी के कारण कॉलेजों की दाखिला प्रक्रिया अटक गई है। ऐसे में 12वीं पास कर चुके जिले के 20701 विद्यार्थी दाखिले के लिए इंतजार में हैं।

कॉलेजों में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पांच जून से प्रक्रिया शुरू करने का शेड्यूल जारी किया था, इसे रद्द हुए भी दस दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक नया शेड्यूल जारी नहीं हो पाया है। न ही उच्चतर शिक्षा विभाग ने अभी तक नई शिक्षा नीति को फाइनल किया है। ऐसे में दाखिला नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वहीं आईटीआई और पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए बनाया पोर्टल पिछले दो दिनों से ठप है। विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन करने से पहले बार-बार पोर्टल खोलकर देख रहे हैं, लेकिन पोर्टल नहीं चल रहा। दाखिलों को लेकर पॉलीटेक्निक में 10वीं व 12वीं के दाखिलों के लिए दो कमेटियां बनाई गई हैं। आईटीआई में तीन कमेटियां बनाकर 11 सदस्यों की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। किसी प्रकार की आवेदन करने में दिक्कत न हो इसके लिए ऑनलाइन फार्म भरने व दाखिला संबंधित जानकारी देंगे। गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक में ऑनलाइन प्रक्रिया 18 जुलाई तक चलेगी। पहली कटऑफ 24 जुलाई को लगेगी। कुल 600 सीटों पर दाखिले होंगे। कॉलेजों की स्थिति पर नजर डालें तो जिले के 15 कॉलेजों में स्नातक की 9430 सीटें हैं। जहां पर दाखिले के लिए 12वीं पास करने वाले कुल 20701 विद्यार्थी आवेदन करेंगे। ब्यूरो

दाखिलों को लेकर कॉलेजों में हेल्प डेस्क बना दिए गए थे। लेकिन दाखिले नहीं होने से विद्यार्थियों में मायूसी छा गई। अब विद्यार्थी दाखिले के शेड्यूल जारी होने को लेकर नोडल अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। वहीं विद्यार्थी कॉलेज में पहुंच कर विषय संयोजन के बारे में भी पूछ रहे हैं। अभी तक कई कॉलेजों ने विषय संयोजन नहीं बनाए हैं, क्योंकि नई शिक्षा नीति के हिसाब से ही बनाए जाएंगे।



एक सप्ताह और देरी होने की संभावना

12वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के 15 दिन तक स्नातक में दाखिलों के लिए आवेदन शुरू हो जाते हैं लेकिन इस बार नई शिक्षा नीति लागू होने के कारण दाखिलों के लिए आवेदन में एक सप्ताह और देरी होने की संभावना है। इधर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबंधित प्रदेशभर के कॉलेजों की 16 जून को हरियाणा उच्च शिक्षा निदेशालय के तत्वावधान में कार्यशाला आयोजित की जा रही है। जिसमें महाविद्यालयों के 5 सदस्य शिक्षकों की टीम में प्राचार्य, टाइम टेबल व आईक्यूएसी इंचार्ज, एनईपी नोडल ऑफिसर सहित वरिष्ठ संकाय सदस्य शामिल होंगे।


नई शिक्षा नीति इसी सत्र से कॉलेजों में लागू की जा रही है। दाखिला प्रक्रिया का अभी कोई शेड्यूल नहीं आया। गाइडलाइन मिलेगी तो आगे की प्रक्रिया चलेगी। - डॉ. निर्मल अत्री, प्रिंसिपल राजकीय महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed