फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Under the BJP government, criminals are fearless, people are in fear: Deepender Hooda

भाजपा की सरकार में बेखौफ बदमाश, खौफ में जनता : दीपेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
Under the BJP government, criminals are fearless, people are in fear: Deepender Hooda
समालखा। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। हर रोज लूट, चोरी, डकैती और रंगदारी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इन सबके चलते जनता खौफ में जी रही है। सरकार को जनता की सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं है। सरकार के विधायक और मंत्री प्रॉपर्टी डीलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात मंगलवार को समालखा में कही। वे यहां राजेंद्र गाजर पाक के संचालक राजेंद्र मित्तल के घर पर आए थे। उन्होंने परिजनों से बात की और उनको हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि छह जनवरी की रात को बदमाशों ने दुकान पर गोली चलाकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पुलिस को आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार को अपनी जिम्मेदारी से नहीं भागना चाहिए। हरियाणा एसटीएफ ने भी स्वीकार किया है कि प्रदेश में 88 गैंग सक्रिय हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि बड़े-बड़े अधिकारी खुद आत्महत्या कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था पूरी तरह गायब हो चुकी है। मुख्यमंत्री का नाम नायब है, लेकिन व्यवस्था का नाम गायब है। खुद केंद्र सरकार का सामाजिक प्रगति सूचकांक बताता है कि हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य है। एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि प्रदेश में रोज तीन-चार हत्या होती हैं। इस मौके पर सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, महासचिव देवेंद्र मलिक, सचिन कुंडू, कंवर सिंह छौक्कर व जयभगवान अंतिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed