फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Uncontrolled bus, Incident, twenty passenger injured

अनियंत्रित बस पलटी, बीस यात्री घायल

Thu, 17 Jul 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 17 Jul 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bus, Incident, twenty passenger injured
उत्तर प्रदेश के शामली जिला के बडौली से करनाल आ रही डाबड़ा सहकारी समिति की तेज रफ्तार यात्री बस बुधवार को करीब तीन बजे अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


इस हादसे में करीब 20 से अधिक लोगों को चोट लगी है। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर फरार हो गया।

दुर्घटना में घायल तीन लोगों को ट्रॉमा सेंटर में भरती कराया गया है और अन्य घायलों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में ले जाया गया। बस मालिक ने कहा डंपर की टक्कर लगने के कारण बस दुर्घटनाग्रस्त हुई।

बस में करीब साठ सवारियां थीं। मौके पर पहुंचे काफी लोगों और पुलिस की सहायता से बस में सवार लोगों को बाहर निकाला गया।

बस मालिक के अनुसार यमुना नदी का पुल पार होते ही डंपर की टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित हुई बस अचानक पेड़ से टकरा गई और पलट गई।

हादसे में घायल करीब बीस लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस दुर्घटना में शिव कालोनी निवासी अश्विनी और जुंडला गेट निवासी राजदार और उसके परिवार के कुषित को अधिक चोट आई। तीनों को ट्रॉमा सेंटर में भरती कराया गया है।
विज्ञापन



 बस मालिक जसविंद्र के अनुसार उसके अनुसार उसके ड्राइवर की गलती नहीं लगती है। पीछे से जा रहा डंपर उनकी बस से टकरा गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। उधर मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा रही कि गलती बस चालक की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed