फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Uncle-nephew died in accident, villagers blocked

Karnal: ट्रक ने चाचा भतीजे को कूचला, हादसे में दोनों की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 12 Apr 2023 08:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, घरौंडा (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, घरौंडा (हरियाणा) Updated Wed, 12 Apr 2023 08:51 AM IST
सार

करनाल के गांव कटाबाग निवासी विक्रम (30) और संजय (20) दोनों प्लंबर थे और काम के बाद बाइक से कटाबाग लौट रहे थे। कटाबाग के नजदीक ही नगला चौक पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे डंफर ने दोनों को रदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Uncle-nephew died in accident, villagers blocked
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल के नंगला चौक पर मंगलवार शाम डंफर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव कटाबाग से ग्रामीण पहुंच गए और जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। उनकी मांग थी कि पुलिस पहले डंफर चालक को गिरफ्तार करे उसके बाद ही शवों को उठाने दिया जाएगा। करीब आधे घंटे तक हंगामे के बाद पुलिस ग्रामीणों को समझाने में कामयाब रही और शवों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बुधवार को पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन


दूर तक बाइक समेत घिसटते चले दोनों
घटना मंगलवार शाम साढ़े सात बजे की है। गांव कटाबाग निवासी विक्रम (30) और संजय (20) दोनों प्लंबर थे और काम के बाद बाइक से कटाबाग लौट रहे थे। कटाबाग के नजदीक ही नगला चौक पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे डंफर ने दोनों को रदार टक्कर मार दी। दोनों टक्कर लगकर गिर गए और डंपर के साथ काफी दूर तक बाइक समेत घिसटते चले गए।
विज्ञापन


ग्रामीण हादसे की जगह पर पहुंचे
जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। डंफर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। राहगीराें ने हादसे की सूचना उनके गांव में दी और वहां से बड़ी संख्या में ग्रामीण हादसे की जगह पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। उनका कहना था कि जब तक डंफर चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता, शवों को नहीं उठाने देंगे। करीब आधे घंटे तक जाम लगाए रखा। पहले चौकी इंचार्ज और फिर एसएचओ मौके पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed