फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Uncle and his cousin kidnapped a nine-year-old child and demanded a ransom of 50 lakhs

Karnal News: फूफा और उसके चचेरे भाई ने नौ साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी 50 लाख की फिरौती

Sun, 02 Apr 2023 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 02 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Uncle and his cousin kidnapped a nine-year-old child and demanded a ransom of 50 lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जुंडला में फूफा ने ही 50 लाख की फिरौती के लिए नौ साल के बालक का अपहरण कर लिया। जब बालक घर पर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपहरणकर्ताओं तक पहुंची। फिर पुलिस टीम ने सेक्टर-4 से एक अपहरणकर्ता के चंगुल से बालक को छुड़ाया, जबकि मुख्य आरोपी फूफा फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कर्ज चुकाने के लिए अपहरण कर फिरौती मांगने की साजिश रची।
जुंडला निवासी रमनदीप ने पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि उसके नंबर पर शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे फोन आया। आरोपी ने कहा कि प्रीत-09 को जिंदा देखना चाहते हो तो 50 लाख रुपये दे दो। पैसे देने के बाद तुम्हारे बेटे को सुरक्षित भेज देगें। इसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के नंबर को ट्रेस कर लोकेशन का पता लगाया। सेक्टर-4 में आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने दबिश दी और अपहरणकर्ता विकास नगर गली नंबर-सात निवासी नवीन को दबोचा। उसके चंगुल से बालक को सुरक्षित बरामद किया गया, जबकि मुख्य आरोपी बालक का फूफा फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि अनिल फाइनेंस का काम करता है और रिश्ते में बालक का फूफा है। उस पर काफी कर्ज है, जबकि बालक के पिता जमींदार हैं। जुंडला में कई कालोनियां भी काटी हुई हैं। आरोपी अनिल और उसके चचेरे भाई ने मिलकर बालक के अपहरण की साजिश रची। इसके तहत आरोपी अनिल बच्चे को उसके घर से बहला-फुसलाकर करनाल लाया। करनाल में लाकर आरोपी नवीन के हवाले कर दिया। आरोपी नवीन ई रिक्शा चलाता है। पहले तो काफी समय तक आरोपी ने बच्चे को अपने ई रिक्शा में घुमाया और बाद में बच्चे के पिता को फोन करके 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस द्वारा साइबर सेल व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा व फिरौती मांगने के लिए प्रयोग किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी को सोमवार को पुलिस कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लेगी। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed