फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Unchahar reached four hours late

Karnal News: ऊंंचाहार चार घंटे देरी से पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Unchahar reached four hours late
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। धुंध का एक बड़ा असर रेलवे यातायात पर भी पड़ा है। इस वजह से करनाल स्टेशन पर ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचने लगी हैं और यात्री इंतजार करते रहते हैं। विशेष तौर पर अंबाला -दिल्ली रेल मार्ग पर ज्यादातर ट्रेनें प्रभावित हैं। इनमें से कुछ ट्रेनें चार घंटे तक तो 24 ट्रेनें आधे से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचीं।
गौरतलब है कि करनाल रेलवे स्टेशन से करीब 60 ट्रेनों का आवागमन होता है। वीरवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस चार घंटे देरी से पहुंची। ये ट्रेन सुबह 6:22 बजे के बजाए 10:18 बजे करनाल स्टेशन पर आकर रुकी।
विज्ञापन

वहीं, हरिद्वार एक्सप्रेस भी सवा घंटे की देरी के बाद स्टेशन पर पहुंची। यह सुबह 9:55 बजे के बजाए 11:05 पर आई। ट्रेन नंबर 12919 मालवा एक्सप्रेस भी 6:04 बजे के बजाए एक घंटा देरी से 7:10 बजे पहुंची। ट्रेन नंबर 11057 भी 5:52 बजे के बजाए 6:36 पर आई। ट्रेन नंबर 14795 एकता एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय 7:32 बजे के बजाए 8:18 पर पहुंची। शान-ए-पंजाब सुबह 8:14 के बजाए 9:08 पर पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस 12:49 बजे के बजाए 1:46 पर आई। ट्रेन नंबर 14057 फाजिल्का एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी के बाद 4.28 बजे स्टेशन पर पहुंची। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी करीब आधे घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौलतपुर जनशताब्दी भी करीब पौना घंटा देरी के बाद शाम 5:03 बजे करनाल पहुंची। पैसेंजर ट्रेन की बात करें तो ट्रेन नंबर 04449 सुबह 10:48 बजे के बजाए करीब डेढ़ घंटा इंतजार करवाने के बाद दोपहर 12:15 पर पहुंची।

वहीं, ट्रेन नंबर 11841 भी सुबह 11:00 बजे के बजाए 12:01 पर स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन नंबर 0446 कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस भी आधा घंटा देरी से पहुंची। ट्रेन नंबर 04584 अंबाला पानीपत अपने निर्धारित समय 8:43 बजे के बजाए 9:29 पर पहुंची। ट्रेन नंबर 04452 दोपहर 1:21 बजे के बजाए 2:29 पर पहुंची।ु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed