फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Unchahar Express reached with a delay of four hours and Tatanagar with a delay of three and a quarter hours

Karnal News: ऊंचाहार एक्सप्रेस चार तो टाटानगर पौने चार घंटे की देरी से पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Unchahar Express reached with a delay of four hours and Tatanagar with a delay of three and a quarter hours
करनाल। दिल्ली-अंबाला रेल ट्रैक पर रविवार को भी कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। गर्मी और उमस के बीच प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करना लोगों के लिए तकलीफदेह साबित हुआ। सबसे ज्यादा देरी ऊंचाहार एक्सप्रेस ने की। जो चार घंटे की देरी से दोपहर 12:21 बजे करनाल स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाली टाटानगर एक्सप्रेस पौने चार घंटे की देरी से सुबह 07:03 बजे स्टेशन पर आई। इसी तरह सचखंड एक्सप्रेस भी अपने तय समय से पौने चार घंटे लेट 02:31 बजे पहुंची। पानीपत जाने वाली लोकल ट्रेन भी समय से सवा दो घंटे लेट 10:01 बजे करनाल पहुंची। रविवार तड़के माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन भी अपने तय समय से एक घंटे की देरी से सुबह 02:24 बजे आई। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से 06:59 बजे और नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल ट्रेन भी एक घंटे की देरी से 11:30 बजे करनाल स्टेशन पहुंची। इसके अलावा फाजिल्का इंटरसिटी, गीता जयंती, जम्मू मेल, नेताजी एक्सप्रेस और जम्मू तवी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों ने भी 15 से 40 मिनट तक की देरी की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed