फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Unchahar arrived more than nine hours late

Karnal News: ऊंचाहार नौ घंटे से अधिक की देरी से पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Unchahar arrived more than nine hours late
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कोहरे का असर रेलवे परिवहन पर पड़ने लगा है। जिससे ट्रैक से गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से आवागमन कर पा रही हैं। दिल्ली से अंबाला जाने वाले रेलवे ट्रैक पर तो ट्रेनें 9 घंटे तक लेट रही जबकि वापसी में कुछ ट्रेनों ने 7 घंटे तक यात्रियों को इंतजार कराया। जिससे सर्दी के मौसम में यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
शनिवार को दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेनों में ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे की देरी से शाम को चार बजे आई। गीता जयंती पौने पांच घंटे की देरी से शाम को 3:45 बजे आई। मालवा एक्सप्रेस पौने पांच घंटे की देरी से सुबह 10:47 बजे आई। शान ए पंजाब चार घंटे की देरी के बाद दोपहर को 12:04 बजे पहुंची। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल चार घंटे की देरी से दोपहर को 2:21 बजे आई। फाजिल्का इंटरसिटी पौने चार घंटे की देरी से 6:44 बजे आई।
विज्ञापन

सचखंड एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से शाम को 05:50 बजे पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से शाम को 03:10 बजे आई । चंडीगढ़ गरीब रथ दो घंटे की देरी से सुबह 06:28 बजे आई। अमृतसर इंटरसिटी डेढ़ घंटे की देरी से शाम को पांच बजे आई। झेलम एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से रात को 12:47 बजे आई। नेताजी एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से रात को 12:10 बजे आई। पठानकोट एक घंटे की देरी से सुबह 10:40 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सचखंड एक्सप्रेस सवा सात घंटे की देरी से शाम को 6:03 बजे आई। आम्रपाली एक घंटे की देरी से दोपहर को 2:40 बजे आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल सवा तीन घंटे की देरी से शाम को 4:30 बजे आई। अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में संभलपुर एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से सुबह 6:26 बजे पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस पौने तीन पांच घंटे की देरी से शाम को 6:46 बजे आई। दिल्ली सुपरफास्ट पौने तीन घंटे की देरी से शाम को 6:26 बजे पहुंची। दिल्ली इंटरसिटी सवा दो घंटे की देरी से दोपहर को 2:04 बजे पहुंची।

शान ए पंजाब दो घंटे की देरी से रात को 10:29 बजे आई। गीता जयंती सवा दो घंटे की देरी से शाम को 5:43 बजे पहुंची। मुंबई सीएसएमटी एक घंटे की देरी से 6:34 और मालवा डेढ़ घंटे की देरी से शाम को 7:30 बजे पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल डेढ़ घंटे की देरी से सुबह 8 बजे आई। झेलम एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे की देरी से सुबह 9:19 बजे आई। कुरुक्षेत्र हजरत निजामुद्दीन सवा घंटे की देरी से सुबह 7:30 बजे पहुंची। दिल्ली इंटरसिटी एक घंटे की देरी से सुबह 11 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed