फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ulema said- Pakistani army will kneel before India

Karnal News: उलेमा बोले- भारत के आगे घुटने टेकेगी पाकिस्तानी फौज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Ulema said- Pakistani army will kneel before India
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब भारतीय सेना आतंकियों और उसके आका पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है, जो काबिले तारीफ है। शहर के उलमाओं ने भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय मुसलमान अपने देश के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। दुश्मन पाकिस्तान को करारा जवाब मिलना चाहिए।
अब मिल रहा मुंहतोड़ जवाब
ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को उसकी औकात बता दी है, ऑपरेशन को उसकी भनक तक नहीं लग सकी है। हम भारत माता के सच्चे सपूत हैं, आतंकियों ने तो धोखे से पहलगाम में हमला किया लेकिन भारतीय सेना सामने आकर जवाब दे रही है। पाकिस्तानी फौज भारत के सामने घुटने टेकेगी।
विज्ञापन

- बाबर हुसैन कद्दूसी
पाकिस्तान को चुकानी होगी कीमत
पाकिस्तानी आतंकियों ने पहलगाम में हमलाकर अपनी मौत को दावत दे है। दुनिया को पता है कि प्रधानमंत्री मोदी ऐसे लोगों को छोड़ते नहीं हैं, पाकिस्तान को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। आतंकियों का नामों निशान मिटा जाएगा। पाकिस्तानी फौज भी भारत के आगे घुटने टेककर सलाम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद इस्लाम आलम
आतंक को अब मिल रहा जवाब
ऑपरेशन सिंदूर ने आज ये साबित किया है कि मोदी है तो सब कुछ संभव है। हमारे देश में आतंकियों को भेज कर हमला कराने की पाकिस्तानी साजिश का भंड़ाफोड़ तो कई बार हुआ, अब आतंकियों को करारा जवाब मिल रहा है।

- मौलाना अबुल कलाम

पाक को जवाब काबिले तारीफ
पहलगाम में जिस प्रकार से पाकिस्तानी आतंकियों ने हमलाकर हमारे देश के लोगों पर गोलियां चलाईं और उनकी निर्मम हत्या की, उससे भारत के मुसलमानों को भी बहुत ज्यादा गुस्सा है। पाकिस्तान को मोदी जी का जवाब काबिले तारीफ है।

कारी इरशाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed