फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tyre marks of the businessman's car were found near the grill cut on the canal bank

Karnal News: नहर किनारे ग्रिल के कट के पास मिले, कारोबारी की कार के टायरों के निशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tyre marks of the businessman's car were found near the grill cut on the canal bank
करनाल। पश्चिमी यमुना नहर पर काछवा पुल से लेकर कैथल नहर पुल के बीच में नहर किनारे लगी ग्रिल में दो जगह कट हैं। यहीं एक कट पर फर्नीचर कारोबारी अमित मिगलानी की कार के टायरों के निशान मिले हैं। इससे साफ हो गया है कि वो काछवा रोड की तरफ से पश्चिमी यमुना बाईपास से होते हुए कैथल रोड की तरफ जा रहे थे। यहीं कट से उनकी कार नहर में गिरी थी।
विज्ञापन


फर्नीचर कारोबारी अमित मिगलानी का तीसरे दिन शनिवार को भी सुराग नहीं लगा। पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने अब घोघड़ीपुर से लेकर मूनक हेड तक पश्चिमी यमुना नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इधर, नहर में जलस्तर भी कम हो गया है। पहले से करीब एक फुट तक पानी कम हुआ है। ऐसे में उम्मीद है उनका सुराग लग जाए।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद अमित की पत्नी निशा के शव को पुलिस ने परिजन को सौंप दिया। उनका अंतिम संस्कार असंध में किया गया। रामनगर थाना प्रभारी महावीर का कहना है कि कार के टायर के निशान नहर किनारे लगी ग्रिल के कट के पास से मिले हैं। कारोबारी अमित मिगलानी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हो सकता है गाड़ी के ब्रेक न लगे हो

पुलिस का कहना है कि कार की स्थिति से किसी वाहन से टक्कर की आशंका गलत साबित हो रही है। फिर कार नहर में कैसे गई, यह जांच का विषय है। यह भी हो सकता है कि कार के ब्रेक न लगे हों। कार के नहर में जाने की स्थिति को लेकर पश्चिमी यमुना बाईपास पर लगे सीसीटीवी को भी पुलिस खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि कट के पास ही दंपति कुछ समय के लिए खड़े भी हुए थे।




यह है मामला :

31 जुलाई की देर रात सेक्टर-13 निवासी और असंध में फर्नीचर कारोबारी अमित मिगलानी (45) की कार असंतुलित होकर पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई थी। वह पत्नी निशा (42) के साथ रात को खाना खाने के बाद घर से घूमने निकले थे। रात को ही पुलिस और गोताखोरों की टीम ने कार को नहर से बाहर निकाला। कार में निशा का शव मिला। कार के शीशे टूटे हुए थे, ऐसे में अंदेशा है कि कारोबारी नहर के तेज बहाव में बह गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed