फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two youths injured after Dr Ambedkar's birth anniversary attack on shop

Karnal News: डॉ आंबेडकर जयंती के बाद दुकान पर बैठे युवकों पर हमला, दो घायल

Thu, 16 Apr 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 16 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two youths injured after Dr Ambedkar's birth anniversary attack on shop
गांव मांडखेड़ी में घटनास्थल पर पड़ा चाकु। ग्रामीण - फोटो : मृतक अब्दुल सलाम।
यमुनानगर। जगाधरी के मांडखेड़ी की टपरियां क्षेत्र में आंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के बाद देर रात हिंसा की घटना सामने आई। आंबेडकर जयंती से लोटकर दुकान की छत पर बैठे दो युवकों पर 10-12 अज्ञात हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल गौरव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने जीके रिफ्रिजरेशन के नाम से दुकान कर रखी है। 13 अप्रैल की रात गांव में आंबेडकर जयंती पर एक सम्मेलन आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के बाद वह अपने दोस्त अजय, आर्यन और कर्ण के साथ दुकान की छत पर बैठकर खा-पी रहे थे। आर्यन के साथ उसके अन्य दो दोस्त भी वहीं मौजूद थे। आर्यन के दोनों दोस्तों कहासुनी के बाद गाली-गलौज करने लगे। कुछ देर बाद रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच 10-12 युवक मुंह ढ़ककर हाथों में डंडे लेकर वहां पहुंचे और आते ही गौरव और अजय पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले के दोनों घायल हो गए। शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में परिजन दोनों को सिविल अस्पताल यमुनानगर लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया गया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार गौरव को एक और अजय को तीन चोटें आई हैं। वहीं घायल गौरव ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें पता चला की उनके ऊपर हमला करने वाले अज्ञात लडकों ने उनके गांव में हो रहे सम्मेलन से वापस जाते हुए संत समाज की गाड़ियों पर भी पर हमला व पथराव किया है। उन्हें शक है कि उन पर हमला करके चोटें पहुंचाने में गांव के आर्यन व कलानौर के कर्ण का ही हाथ है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि इस हमले में गांव के ही कुछ अन्य युवकों का हाथ हो सकता है। थाना जगाधरी सिटी पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, पुलिस मामले की जांच के साथ ही और आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मांडखेड़ी में घटनास्थल पर पड़ा चाकु। ग्रामीण

गांव मांडखेड़ी में घटनास्थल पर पड़ा चाकु। ग्रामीण- फोटो : मृतक अब्दुल सलाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed