फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two youths died in the accident, villagers created a jam

Karnal News: हादसे में दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in the accident, villagers created a jam
- असंध-कैथल रोड पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, पुलिस पर आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
असंध/करनाल। असंध-कैथल रोड पर बाइक सवार दो युवकों को कार ने कुचल दिया। जिसमें दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस की कार्रवाई से नाराज गामीणों ने असंध-कैथल मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लोगों ने मार्ग बंद रखा। जिससे वाहनों का आवागन बाधित हो गया। इस दौरान लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। लोगों का आरोप था कि हादसे के दौरान मौके पर कार के स्पेयर पार्ट पड़े थे, जो कि मौके से गायब हो गए। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार असंध के रंगरूटी खेड़ा गांव निवासी रिंकू अपने दोस्त कृष्ण के साथ बाइक पर रविवार रात खेड़ी शर्फली निवासी रिश्तेदार के घर गए थे। दोनों रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों जैसे ही असंध और कैथल रोड पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे बाइक को कार ने टक्कर मार दी। दोनों युवक लहूलुहान हालत में मौके पर पड़े रहे। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

दोनों युवकों की मौत के बाद ग्रामीण भड़क गए और ने असंध-कैथल मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने हंगामा करते हुए पुलिस के प्रति नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। जबकि घटनास्थल पर कार के पार्ट गायब कर दिए। पुलिस को कार चालक का पता है, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मनोज कुमार ने लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे ने छीन लिया परिवार का इकलौता बेटा
रंगरूटी खेड़ा निवासी कृष्ण की उम्र 19 साल थी। वह परिवार का इकलौता बेटा था और मजदूरी कर परिवार का सहयोग करता था वहीं, रिंकू की उम्र 21 साल थी। वह चार भाई थे। पहले भी उसके दो भाइयों की मौत हो चुकी है। दो साल के भीतर तीन भाइयों की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कार की टक्कर से चार महिलाएं और दो बच्चे घायल
मधुबन। मेरठ रोड स्थित नगला चौक पर एक खड़ी कार में दूसरी कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार चार महिलाएं और उनके दो बच्चे घायल हो गए। मोहदीनपुर निवासी रजनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कार में सवार होकर करनाल से अपने गांव आ रही थी। उन्होंने कार को नंगला चौक के पास रोका था। इसी दौरान यूपी की ओर से तेज रफ्तार से आई कार ने टक्कर मार दी। जिससे कार डिवाइडर से टकराते हुए पलटने से बच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed