फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two youths died due to roadways bus collision on Meerut road in Karnal

Accident In Karnal: मेरठ रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक का था जन्मदिन

Sun, 08 Jan 2023 08:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 08:28 PM IST
सार

करनाल में मेरठ रोड पर रात को हादसा हुआ। बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Two youths died due to roadways bus collision on Meerut road in Karnal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मेरठ चौक पर सड़क पार रहे स्कूटी सवारों को एक रोडवेज बस चालक ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। बस चालक मौका पाकर फरार हो गया। जिन दो युवकों की मौत हुई है, उनमें से एक का उसी दिन जन्मदिन था। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


कर्ण विहार निवासी हिमांशु गांधी ने सेक्टर छह पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि उसका सेक्टर-6 में मेडिकल स्टोर है। उसका बड़ा भाई सुमित गांधी मेडिकल स्टोर के साथ कंफेक्शनरी की दुकान चलाता है। छह जनवरी को उसके भाई के दोस्त कोमलजीत सिंह वासी सेक्टर- 16 का जन्मदिन था तो वह रात को स्कूटी पर अपने दोस्त अमरीक व सुमित के साथ कोमलजीत सिंह के घर गए थे।
विज्ञापन


दोस्त के घर खाना खाकर लौटने लगे तो कोमलजीत सिंह ने कहा कि सेक्टर-6 में उसका दोस्त विदेश से आया है। जिसको सुबह जल्दी जाना है। वह उससे मिलना चाहता है। वह भी उन्हें छोड़ने के लिए घर पर जाएगा। रात को उनके पास रुककर और अपने दोस्त से मिलकर वापस आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कोमलजीत ने उससे स्कूटी की चाबी ले ली और कोमलजीत और उसका भाई सुमित उसे लेकर चल दिए। वे उनके पीछे कोमलजीत की बाइक लेकर चल दिए। जब वे मेरठ चौक फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे तो सड़क पार करते समय एक रोडवेज बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी।


वे कोमलजीत सिंह और सुमित गांधी को उठाकर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed