फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two people were duped of Rs 5.80 lakh

Karnal News: दो लोगों से 5.80 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two people were duped of Rs 5.80 lakh
- एक को पानी का कनेक्शन कटने का डर दिखाया तो दूसरे को टास्क देकर रुपये कमाने का दिया लाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। साइबर ठगों ने दो लोगों से 5.80 लाख रुपये हड़प लिए। एक व्यक्ति को पानी का कनेक्शन कटने का डर दिखाया तो दूसरे को टास्क देकर रुपये कमाने का लालच दिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-13 निवासी रमेश लाल ने बताया कि एक मार्च को उसके पास एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को हुडा से बताया और कहा कि आपका पानी का मीटर खराब है। नौ बजे तक कनेक्शन कट जाएगा। शिकायत दर्ज कराने के लिए सात रुपये लगेंगे और बिल ऑनलाइन जमा होगा। उसने कहा कि डेबिट व क्रेडिट कार्ड से ही राशि जमा होगी। इस दौरान उसने बातों में उलझाकर सारी जानकारी ले ली और उसके खाते से 2 लाख 13 हजार 973 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

दूसरे मामले में राजपुर जाटान निवासी विकास ने बताया कि उसके टेलीग्राम पर शिप हीरो के नाम से एक लिंक आया। जिसमें पार्ट टाइम काम कर रुपये कमाने के बारे में लिखा था। उस लिंक को ओपन करने पर उसकी एक लड़की से बातचीत हुई। उसने उसका एक ऑनलाइन अकाउंट बनाया। उसमें उन्होंने पहले 10 हजार फिर 20543 रुपये जमा कराए। इसके बाद 24 फरवरी को एक टास्क दिया। वह टास्क पूरा करने पर उसे 35 हजार रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने 50 हजार रुपये जमा कराए और एक टास्क दिया। इसके बाद आरोपियों ने जो अकाउंट बनाया था। उसमें उसके 1 लाख 16 हजार 582 रुपये दिखाई दिए। आरोपी बोले कि इन रुपयों को निकालने के लिए और रुपये जमा कराने होंगे। इस तरह आरोपियों ने उससे 3 लाख 66 हजार 745 रुपये जमा करा लिए, लेकिन रुपये वापस नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed