{"_id":"6439cc3c52c85029c10aca74","slug":"two-people-including-girl-student-died-in-road-accident-karnal-news-c-18-knl1031-91814-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क हादसे में छात्रा समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क हादसे में छात्रा समेत दो लोगों की मौत
Sat, 15 Apr 2023 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 15 Apr 2023 03:27 AM IST
विज्ञापन
करनाल। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले मामले में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने सेक्टर-छक्के चौक के पास स्कूटी सवार दो छात्राओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। वहीं दूसरी छात्रा और ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हाईवे पर वीरवार देर रात को पत्नी के साथ दवाई लेने आए बाइक सवार युवक की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। जबकि पत्नी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं एक अन्य हादसे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया और वाहन चालकाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहला हादसा सेक्टर छह के पास हुआ। इस हादसे में गेहूं से भरी दो ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में जाटो मोहल्ला निवासी सपना की मौत हो गई और उसकी सहेली यशिता गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों छात्राएं सेक्टर-6 में ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। सेक्टर-6 चौक को पार करते समय सिग्नल लाइट होने के कारण ये हादसा हुआ। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में ट्रैक्टर चालक भी घायल हुआ है।
दूसरे हादसे में एक कार चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हकीकत नगर निवासी 30 वर्षीय रामकुमार वीरवार रात बाइक पर पत्नी को दवाई दिलाने के बाद घर लौट रहा था। घोघड़ीपुर-मूनक रोड के पास ओवरब्रिज पर एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार उसकी पत्नी काफी दूर जाकर गिरी और बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। अस्पताल में महिला का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
कुंजपुरा। गांव नेवल के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने एक बाइक चालक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बाइक के पीछे कार में आ रहे उसके भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।