फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two people died after falling into a canal along with their car

Karnal News: कार सहित नहर में गिरने से दो लोगों की गई जान

Sun, 16 Mar 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 16 Mar 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two people died after falling into a canal along with their car
इंद्री (करनाल)। धनौरा गांव के समीप शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित इनोवा कार पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई। गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे। दोनों की नहर में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया। करीब 15 घंटों के बाद नहर से दोनों व्यक्तियों के शव मिले। क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

यमुनानगर के बापा संडूरा गांव निवासी संदीप (42) और दलबीर (40) कार में सवार होकर शुक्रवार की रात को अपने दोस्त को छोड़ने के लिए धनौरा गांव आए थे। अपने दोस्त को छोड़कर जब वह वापस जाने लगे तो गांव धनौरा के नजदीक अनियंत्रित होकर उनकी कार पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीणों ने पुलिस और गोताखोरों को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही गोताखोर प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नहर में दोनों व्यक्तियों व कार की तलाश शुरू कर दी। नहर में पानी का बहाव तेज था और गहराई भी अधिक थी। इस कारण घंटों तक सर्च करने पर भी उन्हें नहर में कुछ नहीं मिला। शनिवार सुबह दोबारा गोताखोरों ने नहर में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संदीप को शव नहर में मिला। शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया। इसके बाद कार को नहर से बाहर निकाला गया तो कार में ही दलबीर का शव बरामद हुआ। पुलिस ने करीब 15 घंटे तक सर्च अभियान चलाया। तब जाकर दोनों व्यक्तियों के शव नहर से बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed