{"_id":"649f4579a056c172840dbf54","slug":"two-people-arrested-for-cheating-in-the-name-of-getting-job-karnal-news-c-18-knl1031-161782-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो लोग गिरफ्तार
Sat, 01 Jul 2023 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 01 Jul 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
करनाल। पुलिस ने एनडीआरआई में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 89 हजार रुपये भी बरामद किए गए है। पुलिस के मुताबिक आरोपी एनडीआरआई के गेस्ट हाउस में अपने ही लोगों से साक्षात्कार करवा देते थे और ज्वाइनिंग लेटर देने के लिए कुछ दिन बाद का समय दे देते थे और पैसे लेने के बाद वे बहानेबाजी करते थे। आरोपियों की पहचान शेखपुरा निवासी आरोपी राजीव और प्रेमनगर निवासी जरनैल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें जलमाना से गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने दो अन्य साथियों के साथ लोगों को एनडीआरआई में नौकरी लगवाने का लालच देते थे और लोगों को विश्वास में लेकर उनसे कागजात और पैसे ले लेते थे। इसके बाद आरोपी लोगों को विश्वास दिलाने के लिए एनडीआरआई के गेस्ट हाउस में अपने ही लोगों से साक्षात्कार कराते थे। काफी समय निकल जाने के बाद भी आरोपी लोगों को नियुक्ति पत्र नही देते और न ही लोगों के पैसे लौटाते थे। इस मामले में असंध निवासी शिकायतकर्ता पूजा ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। आरोपियों ने पूजा से नौकरी लगवाने के नाम पर 2.56 लाख रुपये लिए थे।