फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two new corona case arrived

सदर बाजार में दो कोरोना के नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
two new corona case arrived
सदर बाजार क्षेत्र में कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं। इनमें से एक 16 साल का किशोर है, जो एक दिन पहले ही दिल्ली से लौटा है। वहीं, दूसरा 60 साल का व्यक्ति है, जो सदर बाजार का रहने वाला है, लेकिन इसकी ट्रेवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लिए इसकी चेन ढूंढना चुनौती होगी। इससे पहले भी सदर बाजार में कोरोना का एक केस सामने आया था।
विज्ञापन

सदर बाजार में मिले कोरोना के मामले प्रशासन के लिए खतरे की घंटी हो सकती है। कारण कि लाकडाउन-4 में बाजार खुलने के बाद से आए दिन लोगों की भीड़ उमड़ रही है और जाम की समस्या भी आम हो गयी है। लोग कोरोना के खतरों से बेपरवाह होकर सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर रहे है। सदर बाजार एरिया इसलिए भी संवेदनशील है कि यह पुराना शहर है और छोटे-छोटे मकानों में काफी संख्या में लोग रहते हैं। शुक्रवार को मिले दो मामले भी आसपास के ही हैं, हालांकि दोनों के बीच कोई चेन स्थापित नहीं हो सकी है। दरअसल सदर बाजार स्थित भीम नगर निवासी किशोर एक दिन पहले करनाल पहुंचा। वह घर न आकर सीधे मेडिकल कालेज पहुंचा। यहां पर सैंपल लेने के बाद उसे क्वारंटीन कर दिया गया। हालांकि, इससे पहले उसके पिता अपने ई-रिक्शा में उसे मेडिकल कालेज ले गए थे और उसके संपर्क में रहे थे। वहीं, दूसरी ओर सदर बाजार के ही 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का सैंपल भी पाजिटिव पाया गया है, वह घर पर ही बिजली उपकरणों को ठीक करने का काम करता है। एक तरफ जहां किशोर की दिल्ली ट्रैवल हिस्ट्री है, वहीं बुजुर्ग कहीं बाहर नहीं गया। खास बात ये है कि दोनों के घरों में करीब 200 मीटर की दूरी है, लेकिन किशोर घर नहीं आया। ऐसे में यह काफी महत्वपूर्ण है कि बुजुर्ग कोरोना पाजिटिव कैसे हो गया है, इसकी तलाश करनी जरूरी है, ताकि संक्रमण आगे न फैल सके।
विज्ञापन

दोनों मेडिकल कालेज में दाखिल, परिजनों और संपर्क में आये लोग क्वारंटीन
दोनों को इलाज के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल करा दिया गया है और इनके परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए जा रहे हैं। किशोर के छह परिजनों को और बुजुर्ग के संपर्क में आए करीब 25 लोगों को क्वारंटीन किया गया है और सभी कै सैंपल लेने का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कुल एक्टिव केस आठ, 14 मरीज स्वस्थ हुए
जिले में अब तक कुल 23 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें 8 मामले अभी एक्टिव हैं और 14 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। सिविल सर्जन डा. अश्विनी आहूजा ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस से संदिग्ध कुल 4610 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए। इनमें से 4497 की रिपोर्ट नेगिटिव आई है और 90 की रिपोर्ट आना शेष है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 22 मई को 178 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई है जिसमें दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed