{"_id":"6ad3bebc535fa72b9f0f11c1","slug":"two-murder-accused-sent-to-four-day-police-remand-karnal-news-c-18-knl1018-1014826-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हत्या के दो आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हत्या के दो आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
करनाल। पुराने बस अड्डे के पीछे कार में बैठे लक्ष्य की हत्या के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य युवकों और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले का मुख्य आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है। उसे पकड़ने के लिए हरियाणा समेत दूसरे प्रदेशों में भी दबिश दी जा रही है।
सीआईए-3 प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव डींगर माजरा निवासी गुरलाज उर्फ शानू और गांव गगसीना निवासी पुनीत के रूप में हुई है। दोनों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से चार दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य लोगों, हमले में इस्तेमाल हथियारों और पुरानी रंजिश के कारणों के बारे में पूछताछ करेगी।
ये था मामला :
पुलिस के अनुसार, बुधवार को लक्ष्य अपने दोस्त के साथ पुराना बस अड्डा के पीछे कार में बैठा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उस पर लाठी-डंडों, चाकुओं और अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल लक्ष्य को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर चंडीगढ़ रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शहर थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
सीआईए-3 प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि अब तक की पूछताछ में वारदात के पीछे रकम लूटने के अलावा किसी अन्य उद्देश्य की आशंका भी सामने आ रही है। हालांकि, वारदात का वास्तविक मकसद अभी स्पष्ट नहीं है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही इस संबंध में स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
आठ लाख के लेनदेन में हत्या की चर्चा, पुलिस ने नकारा एंगल
लक्ष्य की हत्या के मामले में ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये के लेनदेन का एंगल भी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि लक्ष्य ने विदेश जाने के लिए गोस्वामी नाम के व्यक्ति को आठ लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि उसे विदेश नहीं भेजा गया और न ही रकम लौटाई गई।
इसी सिलसिले में पैसे मांगने जाने के दौरान विवाद होने और हमले की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इस एंगल को नकारते हुए स्पष्ट किया है कि मामले की जांच इस आधार पर नहीं की जा रही है। सीआईए-3 प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार के अनुसार, हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।