फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gamini from Agra defeated Tina Punia from Baraut.

Karnal News: आगरा की गामिनी ने बड़ौता की टीना पुनिया को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Gamini from Agra defeated Tina Punia from Baraut.
गल प्रतियोगिता में रितिका को चित करते का प्रयास करती गामिनी । संवाद
करनाल। श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी के वार्षिक दंगल में दूसरे दिन 30 से ज्यादा मुकाबले हुए। रामलीला ग्राउंड में कुश्ती के मुकाबले दोपहर एक से शाम 5 बजे तक हुए।
विज्ञापन

महिला वर्ग कुश्ती में आगरा की गामिनी ने बड़ौता की टीना पुनिया को हराया। अशिका मिर्चपुर ने आराधना रोहतक, वंशिका दमाना ने स्नेहा रोहतक, रितिका रोहतक ने गामिनी आगरा, अशिका मिर्जापुर ने नीतिका रोहतक, मिटिया ने मोनिका को मात दी।
विज्ञापन

पुरुषों की कुश्ती में अक्षय बापौली ने सिद्धांत, पीयूष ने जतिन, पीयूष मिर्चपुर ने नवीन, अतुल ने देव बल्ला, मयूर बापौली ने जतिन सांभली, विकास ने आकाश, बिंदर ने टिंकू, विनय प्रताप सांभली ने हैप्पी और सौरभ ने रोहित को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी के प्रधान रामधन कांबोज ने कहा कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पहलवान दंगल में अपना दमखम दिखा रहे हैं। महिला पहलवान भी इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। वरिष्ठ उपप्रधान पालाराम पहलवान ने कहा कि दशकों से दंगल का आयोजन देश के सभी राज्यों में किया जा रहा है। वरिष्ठ महासचिव फूल सिंह, कोषाध्यक्ष राजिंद्र नंबरदार , रिंकल रोड़ मौजूद रहे।


दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला
महिला वर्ग की कुश्ती में रितिका और गामिनी के बीच की कुश्ती का रोमांच ही अलग था। दोनों ही महिला पहलवान राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती में हिस्सा लेती हैं। मुकाबले में दोनों ने एक-दूसरे को चित करने का कई बार प्रयास किया। आखिर रितिका ने अपने दांव-पेंच में गामिनी को फंसा लिया। मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed