{"_id":"68d6f3bc924a137daa017989","slug":"two-more-dengue-patients-found-63-so-far-karnal-news-c-18-knl1008-747247-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डेंगू के दो मरीज और मिले, अब तक 63","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डेंगू के दो मरीज और मिले, अब तक 63
Sat, 27 Sep 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
करनाल। जिले में डेंगू के दो मरीज और मिले हैं। अब संख्या बढ़कर 63 हो गई है। कुंजपुरा में सबसे अधिक 7 मरीज मिले हैं। इंद्री में 4, तरावड़ी में 2, घरौंडा में 6, निसिंग में 4, सांभली में 3 और बल्ला में 2 केस मिले हैं।
इनमें 16 से 45 वर्ष के 40 मरीज, 6 से 15 वर्ष के 11 और 5 वर्ष तक के 3 मरीज शामिल हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 3,520 घरों में डेंगू के लार्वा की जांच की। इनमें से 18 घरों में लार्वा मिला। 8 घरों को नोटिस दिया गया है। 193 लोगों की डेंगू जांच की गई। अब तक कुल 7686 नमूनों की जांच की जा चुकी है। शहरी इलाके में 16 टीमें और ग्रामीण में 150 टीमें घर-घर जाकर जांच कर रही हैं। उप सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि टीमें लोगों को जागरूक भी कर रही हैं। संवाद