फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two lawn tennis courts to be built at Karna Stadium, providing relief to players

Karnal News: कर्ण स्टेडियम में बनेंगे दो लॉन टेनिस कोर्ट, खिलाड़ियों को राहत

Sat, 10 Jan 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 10 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two lawn tennis courts to be built at Karna Stadium, providing relief to players
ऐसा बनेगा लॉन टेनिस कोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले के लाॅन टेनिस खिलाड़ियों को इस वर्ष कर्ण स्टेडियम में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। करीब तीन करोड़ की लागत से स्मार्ट सिटी के तहत दो लॉन टेनिस कोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि नए वित्तीय वर्ष यानि अप्रैल से पहले यह बनकर तैयार हो जाएंगे। अभी कोर्ट के लिए नाै पोल लगा दिए गए हैं जल्द सिंथेटिक कोर्ट स्थापित करने व रिंग लगाने का कार्य किया जाएगा।
जल्द जिले के खिलाड़ी स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर सकेंगे फिलहाल कर्ण स्टेडियम में एक ही बदहाल लॉन टेनिस कोर्ट है। जहां पर खिलाड़ी निरंतर अभ्यास करते हैं। स्टेडियम में बने कोर्ट की चारों ओर लगी जाली भी टूटी है। यहां रोजाना 35 खिलाड़ी निरंतर अभ्यास करने के लिए आते हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना से वर्तमान में कर्ण स्टेडियम में चार काम चल रहे हैं। लाॅन टेनिस कोर्ट के साथ-साथ इसी वर्ष खिलाड़ियों को इंडोर हाॅल की भी साैगात जल्द मिलने वाली है।
विज्ञापन


जल निकासी का रखा जाएगा ध्यान
इस कोर्ट को बनाने के लिए जमीन को समतल और ढलान के साथ तैयार किया जाएगा। जल निकासी के लिए कंक्रीट या डामर का आधार बिछाया जाएगा। उस पर ऐक्रेलिक सतह या घास की परत बिछाई जाएगी और आखिर में बाढ़, नेट और लाइटिंग जैसे जरूरी स्ट्रक्चर लगाए जाएंगे। यह कोर्ट स्टेडियम में बन रहे 90 बेड के ठीक हाॅस्टल के ठीक सामने तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रैकेट खेल

लॉन टेनिस एक रैकेट खेल है जो एक आयताकार कोर्ट पर खेला जाता है, जिसे नेट से दो हिस्सों में बांटा जाता है। इसमें खिलाड़ी रैकेट से खोखली गेंद को नेट के ऊपर से प्रतिद्वंद्वी के पाले में मारते हैं। यह एकल (एक खिलाड़ी) या युगल (दो खिलाड़ी) में खेला जाता है और इसका उद्देश्य अंक हासिल करना होता है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन खेल है।


लाॅन टेनिस कोर्ट स्मार्ट सिटी परियोजना से तैयार कराया किया जा रहा है। कर्ण स्टेडियम परिसर में बनाए गए छात्रावास के सामने नाै पोल लगा दिए गए हैं जल्द सिंथेटिक ट्रैक स्थापित दोनों रिंग तैयार करवा दिए जाएंगे। अप्रैल 2026 से पहले दोनों ट्रैक तैयार करके खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए सुपुर्द करवा दिए जाएंगे।
- राजबीर सिंह रंगा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed