फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two lakh rupees were snatched by attacking cloth merchants

Karnal News: कपड़ा व्यापारियों पर हमला कर दो लाख रुपये छीने

Wed, 22 Mar 2023 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 22 Mar 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees were snatched by attacking cloth merchants
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। गांव बरसत में दो कपड़ा व्यापारियों से मारपीट कर करीब दो लाख 12 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों व्यापारी घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरसत निवासी जीत मुहादुर ने घरौंडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी व दिनेश संदूजा की गांव के मुख्य चौक पर कपड़े की दुकान है। वे 16 मार्च की रात साढ़े आठ बजे दुकान बंद करके घर जा रहे थे, तभी तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया और दो लाख 12 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

व्यापारी के टूटे दांत
तीनों हमलावरों ने दोनों व्यापारियों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे एक व्यापारी के शरीर पर चोटें आई हैं तो दूसरे व्यापारी दिनेश के दांत टूट गए। कपड़ा व्यापारी जीत मुहादुर ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि हमलावर गांव के ही लोग हैं। जिन्हें वे पहचानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed